नई दिल्ली, मई 5। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने छोटे व्यवसायों और एमएसएमई (सूक्ष्म और लघु और मध्यम उद्यम) को काफी प्रभावित किया है। कैश की दिक्कत का सामना कर रहे इन सेक्टरों पर दबाव कम करने के प्रयास में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कई अहम घोषणाएं कीं। एमएसएमई उद्यमियों को लोन देने के लिए फरवरी 2021 में शैड्यूल कमर्शियल बैंकों को सीआरआर की गणना के लिए उनके नेट डिमांड एंड टाइम लायबिलिटीज (एनडीटीएल) से नए एमएसएमई उधारकर्ताओं के लिए क्रेडिट की कटौती करने की अनुमति दी गई थी। अब उन एमएसएमई, जो बैंकिंग सिस्टम से बाहर हैं, को बैंकिंग सिस्टम में लाने के लिए ये छूट 1 अक्टूबर को खत्म होने वाले पखवाड़े के बजाय 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दी गयी है। इसमें 25 लाख रु तक एक्सपोजर वाली एमएसएमई को शामिल किया जाएगा।

मिलेगा लोन रीस्ट्रक्चरिंग का फायदा
उधारकर्ताओं (व्यक्तियों, एसएमबी (स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस) और एमएसएमई, जिनका कुल मिलाकर 25 करोड़ रुपये तक का एक्सपोजर है और जिन्होंने पहले के किसी भी लोन रीस्ट्रक्चरिंग का लाभ नहीं लिया है, वे रीस्ट्रक्चरिंग 2.0 के लिए पात्र होंगे। यानी वे चाहे तो अब अपना लोन रीस्ट्रक्चर यानी उसका पुनर्गठन कर सकते हैं।
कब तक आवेदन का मौका
प्रस्तावित फ्रेमवर्क के तहत रिस्ट्रक्चरिंग के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है और फिर 90 दिनों के भीतर इसे लागू करना होगा। आरबीआई गवर्नर के अनुसार ये सुविधा लिमिट वन टाइम होगी। एक और अहम बात कि जिन उधारकर्ताओं ने पिछली बार लोन रिस्ट्रक्चरिंग (तब लोन चुकाने से 2 साल से कम तक की अवधि के लिए छूट दी गयी थी) का फायदा लिया, उन्हें बैंक इस विंडो का फायदा अब 2 साल तक के लिए दे सकते हैं।
छोटे फाइनेशिंयल बैंको को फायदा
आज किए गए अहम ऐलानों में आरबीआई गवर्नर ने स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लिए बड़ी घोषणा की। आरबीआई गर्वनर के अनुसार 500 करोड़ रुपये तक साइज वाले माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (एमएफआई) को कर्ज देने वाले स्मॉल फाइनेंस बैंकों को प्राथमिकता वाले सेक्टरों में शामिल किया जाएगा। स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लिए ये सुविधा 31 मार्च 2022 तक जारी रहेगी।
इकोनॉमी पर दबाव
इकोनॉमी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का इकोनॉमी पर प्रभाव बरकरार है। उनके अनसार ग्लोबल इकोनॉमी भी अनिश्चित लग रही है। आगे इसमें गिरावट आ सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications