बिजनेस शुरू करने वाले लोगों को आज की सफलता की कहानी काफी प्रेरित करने वाली है. फणींद्र सामा ने महज 5 लाख रुपये से आज करोड़ों रुपये का बिजनेस खड़ा दिया है. इनका ये सफर आसान नहीं रहा. इतनी कठनाई आने के बावजूद भी फणींद्र ने 5 लाख रुपये से इतना बड़ा बिजनेस खड़ा किया है.

ऐसे शुरू किया बिजनेस
फणींद्र सामा जब इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात सुधाकर पसुपुनुरी और चरण पद्मराजू से हुई थी. ये तीनों ही बहुत जल्द अच्छे दोस्त बन गए थे. पढ़ाई पूरी होने के बाद इन तीनों ने अलग-अलग जगह नौकरी भी की. लेकिन इन्हें नौकरी इतनी रास नहीं आई. फिर इन तीन दोस्तों ने मिलकर बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा. जिसके बाद इन्होंने मिलकर Redbus की शुरुआत की. जी हां, हम बात कर रहें रेड बस बिजनेस के बारे में. आज रेड बस बिजनेस की वैल्यू 6895 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है.
कैसे आया बिजनेस का आइिडया?
ये आइडिया अचानक से नहीं आया. बल्कि रेड बस का आइडिया एक व्यक्तिगत अनुभव से आया था. दरअसल एक दिन फणींद्र त्योहारों के समय अपने घर जाना चाहते थे. तभी उन्हें किसी भी बस में टिकट नहीं मिल रही थी. फणींद्र ने काफी कोशिश के बाद बस में टिकट हासिल कर ली. लेकिन उस दिन उनके मन में सवाल आया कि कितना अच्छा होता अगर बस में सफर करने के लिए टिकट नहीं लेनी पड़ती. इस तरह से उन्हें रेड बस का आइडिया आया. जिसके बाद 2006 में फणींद्र ने रेड बस की शुरुआत की. तब उन्होंने अपने बिजनेस में महज 5 लाख रुपये ही लगाए थे.
जैसे-जैसे उनका बिजनेस बढ़ने लगा, कई निवेशकों को उनके बिजनेस में दिलचस्पी जगी और उन्हें साल 2007 में 1 मिलियन डॉलर की पहली बड़ी फंडिंग मिली. इस तरह से ये स्टार्टअप बढ़ता चला गया.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications