Small business idea: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. दिवाली (Diwali) का त्योहार जल्द ही आने वाला है. लोगों ने त्योहार आने से पहले तैयारियां शुरू कर दी है. इस फेस्टिव सीजन में अलग-अलग बिजनेस कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं. वहीं आपकी लागत भी इसमें कम लगेगी. चलिए इनके बारे में जान लेते हैं.

दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है, जो धन का प्रतीक हैं. दिवाली आने से पहले लोग घरों की सफाई करते हैं और घर को सुंदर दिखाने के लिए कई चीजे खरीदते हैं. आज हम ऐसे बिजनेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसे शुरू कर आप मोटी कमाई कर सकते हैं. ये बिजनेस दिवाली से संबंधित है, तो इसमे आपको डिमांड कोई टेंशन नहीं रहेगी. आप फेस्टिव सीजन के अवसर पर मोटी कमाई कर पाएंगे.
डेकोरेशन का बिजनेस
दिवाली आने से पहले लोग अपने घर की सफाई करते हैं और इसे सुंदर दिखाने कोशिश करते हैं. दिवाली के समय हर कोई अपने घर को सजाता है. इस समय लोग कागज या प्लास्टिक से बनी चीजों से घर की सजावट करते हैं. वहीं घर को और अच्छा दिखाने के लिए इलेक्ट्रिक चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है. आप इस समय डेकोरोशन के सामान का बिजनेस कर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं.
आप अपनी दुकान में डेकोरेशन से संबंधित हर सामान रखें जैसे कागज-प्लास्टिक से बने सजावट के सामान, मोमबत्ती, रंगोली के सामान और झालर इत्यादि. ऐसा कर आप दिवाली के सीजन में अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं.
मिठाई और स्नैक्स का बिजनेस
दिवाली के समय लोग एक दूसरे को मिठाई देते हैं और एक साथ खुशियां बनाते हैं. इस समय आपके वहां कई मेहमान आते रहते हैं. ऐसे में उनके लिए स्नैक्स का इंतजाम तो होना ही चाहिए. अगर आप मिठाई और स्नैक्स घर में बनाकर बेचे तो आपको काफी मुनाफा होगा. क्योंकि दिवाली के समय मिठाई में मिलावट के कई केस आते हैं. ऐसे समय में निकली खोए की मिठाई कई बार पकड़ी गई है.
आप इन स्नैक्स और मिठाईयों को जितना हो सके उतना हेल्थी बनाने की कोशिश करें.क्योंकि आजकल लोग अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते हैं. ऐसे में अगर आप हेल्थी सामान बेचेंगे, तो आपको और मुनाफा होगा.
गिफ्ट हैंपर
दिवाली में लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं, ये गिफ्ट किसी भी तरह के हो सकते हैं, जैसे मिठाई या कोई अन्य सामान. ऐसे में अगर सुंदर गिफ्ट हैंपर मिल जाएं, तो क्या ही बात हों. गिफ्ट हैंपर की डिमांड इस समय सबसे ज्यादा रहती है. आप मिठाई, स्नैक्स या तमाम डेकोरेटिव आइटम मिलाकर गिफ्ट हैंपर तैयार कर सकते हैं. ये दिखने में भी आकर्षित होते हैं, जिस वजह से इनकी डिमांड काफी अच्छी रहती है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications