नई दिल्ली, जनवरी 23। कई लोग ऐसे होते हैं जो नौकरी से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसकी एक बड़ी वजह होती है खुद बॉस बनने की चाहत। या फिर ज्यादा कमाई। क्योंकि आप नौकरी से ज्यादा बिजनेस में कमा सकते हैं। कोरोना महामारी जब से आई है, तब से बिजनेस की अहमियत काफी बढ़ गयी है। क्योंकि इस दौर में करोड़ों लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। मगर बिजनेस शुरू करना इतना आसान नहीं है। आपको किसी भी बिजनेस की जानकारी और उसे शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत होगी। मगर एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें इन दोनों की ही जरूरत नहीं है।
क्या है बिजनेस
अगर आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए भी जरूरी होगा कि उसकी पूरी जानकारी लें। मगर हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिसमें ज्यादा जानकारी और पैसे की जरूरत नहीं है। ये है आलू के चिप्स का बिनजेस। इसे शुरू करना काफी आसान है। आप जानते ही होंगे कि पोटेटो चिप्स को स्नैक के तौर पर खाया जाता है।
कितने की आएगी मशीन
बिजनेस के लिए ढेर सारे पैसे चाहिए होते हैं। मगर आलू चिप्स के बिजनेस के लिए सिर्फ 850 रुपये की जरूरत होगी। इतने पैसों से आपको एक मशीन खरीदनी होगी। बाद में अगर आप चाहें तो ज्यादा निवेश कर कारोबार को बड़े पैमाने पर पहुंचा सकते हैं। कमाल की बात यह है कि छोटे मोटे बिजनेस के लिए भी कई हजार रू की मशीनें चाहिए होती हैं। मगर आलू चिप्स का बिजनेस ऐसा नहीं है।
नौकरी के साथ भी कर सकते हैं
एक और अच्छी बात यह है कि यदि आप समय निकाल पाएं तो ये आलू चिप्स का बिजनेस घर पर ही जॉब करते हुए शुरू कर सकते हैं। आलू चिप्स के लिए जिस मशीन की जरूरत है वो 850 रुपये की ही है। रॉ मैटेरियल के लिए आपको सिर्फ आलू चाहिए। शुरुआती में आप 100-200 रुपये के आलू से काम चला सकते हैं। बात करें मशीन की तो यह यह आपको ऑनलाइन मिल जाएगी।
कैसे बनाएं चिप्स
मशीन को किसी टेबल पर रखें और चिप्स काट लें। न तो यह ज्यादा जगह घेरेगी और न इसे चलाने के लिए बिजली चाहिए। इसे हाथ से चलाया जा सकता है। इसे महिलाएं और बच्चे तक भी चला सकते हैं। अब आपको मार्केट में तली हुई पोटेटो चिप्स दिखती होंगी। बस आपको इसी तरह शुरुआत करनी है। चिप्स काटो तलो और छोटे थोक ग्राहकों तक पहुंचाओ।
कैसे बढ़ाएं कारोबार
आज कल लोग ताजे हैंड टू हैंड तले चिप्स पसंद करते हैं। आप अगर थोक के बजाय रिटेल में बेचना चाहें तो दुकान पर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपके पास थोक और रिटेल दोनों में एक साथ करने का भी मौका है। आपका प्रोडक्ट अच्छा होगा तो आपका नेटवर्क आराम से बन जाएगा। क्योंकि ऐसे सामानों के बारे में अकसर लोग एक दूसरे को बताते हैं और इसी तरह मार्केटिंग होती है। यदि आप छोटे छोटे पैकेट्स बना कर बेचें तो ये भी एक ऑप्शन है। एक अनुमान के अनुसार आलू के चिप्स पर आप जितना खर्च करेंगे उसके 7-8 गुना तक कमा सकते हैं। 10 किलो आलू की चिप्स से रोज आप से कम हजार रुपये का मुनाफा सकते हैं। ये शुरुआत है। आगे चल कर कारोबार जितना बढ़ेगा आपका प्रोफिट भी उतना बढ़ेगा। आप अपने कारोबार को रजिस्टर्ड भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications