Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश कर रहे हैं जिस बिजनेस की मदद से आप तगड़ी कमाई कर सकें तो फिर आप सिक्योरिटी एजेंसी का कारोबार शुरू कर सकते हैं। इस कारोबार को शुरू करके आप नौकरी देने वाले भी बन सकते हैं।
आपको इसको शुरू करने के लिए केवल एक कमरे की आवश्यकता है यानी आप कम पैसे में भी इस कारोबार में अपना साथ अजमा सकते हैं। बड़ी कंपनी से लेकर छोटी कम्पनी तक के ऑफिस, हर किसी को सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स की जरूरत पड़ती है।

इन दिनों सिक्योरिटी गार्ड की मांग बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही इन कारोबार में मंदी आने का चांस काफी कम है।
सभी को सुरक्षा की जरूरत पड़ती है। कोई अमीर व्यक्ति हो या फिर बड़ा कारोबारी वो आप सुरक्षा के लिए हमेशा ही भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी की तलाश में रहता है।
ऐसे शुरू करें सिक्योरिटी एजेंसी का बिजनेस
इसे शुरू करने के लिए आपको कंपनी बनानी होगी। आपको इसके बाद ईएसआईसी और पीएफ रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। इसके साथ ही जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना होगा साथ ही आपको कम्पनी को लेबर कोर्ट में भी रजिस्टर्ड कराना जरूरी होता है।
यह से ले सकते है लाइसेंस
अगर आप सिक्योरिटी एजेंसी खोलते है तो फिर इसके लिए आपको लाइसेंस प्राइवेट सिक्योरिटी रेगुलेशन एक्ट 2005 के तहत जारी होता है। इसको पीएसएआरए कहा जाता हैं। अगर आपके पास यह लाइसेंस नहीं है तो फिर आप प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी नहीं चला सकते है। वहीं एजेंसी खोलने के लिए स्टेट कंट्रोलिंग अथॉरिटी द्वारा प्रमाणित संस्थान से सिक्योरिटी गार्ड्स की ट्रेनिंग को लेकर एक करार करना होता है।
इतनी लगती है फीस
आपको इस एजेंसी चलाने के लिए लाइसेंस फीस भी भरनी होती है। यह फीस एक जिले के लिए लगभग 5 हजार रु, 5 जिले के लिए लगभग 10 हजार रु और एक राज्य में अपनी सिक्योरिटी एजेंसी चलाने के लिए लगभग 25 हजार रु तक फीस लगती है।
जब आपकी एजेंसी को लाइसेंस मिल जाता है तो फिर इसके बाद आपकी एजेंसी को पसारा एक्ट के सभी नियमों का पालना करना होता है। आप इस तरह अपने कारोबार को धीरे धीरे बढ़ा सकते हैं।
बेहतर होगी कमाई
सिक्योरिटी के मामले में लोग कम ही कंजूसी करते हैं। इसका मतलब आप इस बिजनेस से एक बेहतर कमाई कर सकते हैं। शहरों में जिस तेजी से आबादी बढ़ रही है। नए नए कारोबार शुरू हो रहे है और इंडस्ट्री शुरू हो रही है। ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड की मांग में भी इजाफा हो रहा है। आप अपनी खुद सिक्योरिटी एजेंसी खोलकर इस मांग को पूरी कर सकते हैं और एक बेहतर कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Business Idea: चंदन की है काफी अधिक डिमांड, इसका बिजनेस बनाएगा अमीर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications