नई दिल्ली, सितंबर 3। यदि आप खेती करके एक बेहतर मुनाफा कमाना चाहते हो तो आज हम आपको खेती करने का आइडिया दे रहे है। इसका नाम है स्ट्राबेरी की खेती। देश के भीतर स्ट्रॉबेरी की मांग अब बहुत अधिक बढ़ गई है। इस पहले बड़े शहरों में रहने वाले लोग ही इसे खाते थे। अब इसकी मांग छोटे शहरों में भी हो गई है। इसकी एक एकड़ की फसल से आप 6 लाख रूपये तक का मुनाफा कमा सकते है। इसकी फसल को तैयार होने में 6 महीने तक का समय लगता है। ये बिजनेस आपको एक बेहतर मुनाफा दिलवा सकता है।
कैसे करें खेती
इसकी खेती करने के लिए बालुई दोमट मिट्टी सबसे उत्तम मानी जाती है। इस खेती रेतीली जमीन में भी हो जाती है। यदि जमीन की उर्वरा शक्ति सही है तो स्ट्रॉबेरी की खेती ऐसी जमीन में नही करनी चाहिए। जिसमे पानी खड़ा रहता हो। स्ट्रॉबेरी लगाने का मैदानी इलाकों में सही व्यक्त सितंबर महीने के बाद है। इसे अधिकतर अक्टूबर में लगाया जाता है।
ड्रिप इरिगेशन और मल्चिंग
इसकी खेती मेड पर होती है। प्लास्टिक से मल्चिंग करके पौधे लगाने चाहिए जिससे भरपूर पैदावार हो। मल्चिंग यानी पूरी मेड को प्लास्टिक से कवर किया जाता है और फिर उसमें जहां पौधा लगाना है। वहां सुराख किया जाता है। स्ट्रॉबेरी के पौधों के बड़ा होने पर हर दिन नियमित रूप से इनको साफ करना होता है। सूखी पत्तियों को भी हटाना होता है, जिससे हार्वेस्टिंग के दौरान कोई दिक्कत नहीं हो।
लागत कितनी आएगी
स्ट्रॉबेरी की खेती करना बेहद ही महंगा पड़ता है। 1 एकड़ में स्ट्रॉबेरी करने के लिए लगभग 6 लाख रूपये का खर्चा हो जाता है। इतना खर्चा होने का मुख्य वजह इसके पोधो का बहुत महंगा आना है और इसमें मल्चिंग के लिए प्लास्टिक सीट बिछानी होती है और ये बहुत महंगी आती है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी की पैकिंग के लिए आने वाले डिब्बों और ट्रे की लागत भी बहुत महंगी होती है।
कितना होगा मुनाफा
इसकी खेती से मुनाफे की बात करें तो स्ट्रॉबेरी की खेती में जितना खर्चा होता है। मुनाफा भी उतना ही शानदार होता है। यदि मौसम ठीक रहा और स्ट्रॉबेरी की खेती को देखभाल ठीक ठाक हो गई तो एक एकड़ खेती से आप 12 लाख रूपये तक की स्ट्रॉबेरी ली जा सकती है। इस तरह आप 6 महीने में एक एकड़ स्ट्रॉबेरी की खेती से आप आराम से 6 लाख रूपये का मुनाफा कमा सकते है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications