Success Story: जिस उम्र में ज्यादातर लोग कनफ्यूज रहते हैं कि उन्हें आगे क्या करना है. उसी उम्र में आदित ने 1200 करोड़ रुपये का बिजनेस खड़ा किया है. उनका ये सफर आसान नहीं रहा. तमाम मुश्किलों के बावजूद आज वे इस मुकाम पर है. अगर कभी ऑनलॉइन ग्रोसरी मंगाई है, तो आपने कहीं ना कहीं आदित के ऐप के बारे सुना होगा. चलिए इनकी पूरी कहानी जानते हैं.

आदित पलीचा मुंबई के रहने वाले हैं. आज वे करोड़ों के मालिक है. उन्हें कभी मजबूरी में अपना कॉलेज छोड़ना पड़ा था. अगर आप बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आदित की ये कहानी आपको प्रेरणा दे सकती है.
क्यों छोड़ा पड़ा कॉलेज?
आदित हमेशा से अमेरिका की यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते थें, उनका सपना बीच में ही टूट गया. वे यूएसए की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं ले पाएं. लेकिन इतना सब होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. आदित ने कई बिजनेस शुरू किए, लेकिन वे बिजनेस इतने चल नहीं पाएं. जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर स्टैनफोर्ड में दाखिला लेने पर विचार किया. उन्हें दाखिला तो मिला, पर कोविड के चलते उन्हें बीच में ही कॉलेज छोड़ना पड़ा.
कौन-सा बिजनेस करते है आदित?
आदित पलीचा ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर जेप्टो (Zepto) के सीईओ है. जेप्टो की वैल्यू आज करोड़ों रुपये है. आदित ने अपना ये बिजनेस कोरोना महामारी के दौरान शुरू किया था. आदित पलीचा और उनके दोस्त कैवल्य ने मिलकर साल 2021 में जेप्टो की शुरूआत की थी. उनकी ऐप को लोगों को द्वारा काफी पसंद किया जा रहा था. महज कुछ महीनों में ही आदित की कंपनी जेप्टों 500 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई. हुरुन सूची में आदित को देश के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. उन्होंने इतनी कम उम्र में ही इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications