Success Story: उत्तर प्रदेश को आबादी और अर्थव्यवस्था के मामले में बड़ा महत्वपूर्ण माना जाता है. आज हम यूपी के ऐसे शख्स के बारे में बात करने वाले है, जो अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल हैं. देश में अमीरों की गिनती में ये 149 नंबर आते हैं. इन्हें यूपी का सबसे अमीर शख्स माना जाता है. इन्होंने साबुन बेचकर आज करोड़ों रुपये का बिजनेस खड़ा किया है. चलिए इनके सफलता की पूरी कहानी जानते हैं.

ये आज यूपी से लेकर पूरे देश में घड़ी वाले अंकल के नाम से मशहूर है. ये कानपुर के रहने वाले है. इन्हें यूपी का सबसे अमीर आदमी माना जाता है. 22 करोड़ की जनसंख्या वाले यूपी में मुरलीधर ज्ञानचंदानी का नाम अमीरों की लिस्ट में सबसे ऊपर है.
हुरुन रिच लिस्ट के अनुसार मुरलीधर ज्ञानचांदनी यूपी के सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं. उन्होंने ये मुकाम कड़ी मेहनत से कमाया है. वे आज साबुन और सर्फ बेचकर करोड़पत्ति बन गए है. इनके प्रोडक्ट का इस्तेमाल आज लगभग हर घर में होता है. वहीं इनका ब्रांड देश-विदेश में फेमस है. इनका प्रोडेक्ट आज अपने सेग्मेंट में दूसरे नंबर पहुंच चुका है.
साबुन-सर्फ बेचकर बने करोड़ों के मालिक
मुरलीधर ज्ञानचंदानी जो प्रोडेक्ट बेचते हैं, उसका नाम 'घड़ी डिटर्जेंट है. पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें, ये टैग लाइन आज बच्चा-बच्चा जानता है. मुरलीधर ने घड़ी साबुन और सर्फ से आज देशभर में अपनी पहचान बना दी है.
पिता ने शुरू किया था बिजनेस
मुरली धर के पिता दयालदास ज्ञानचंदानी ने साबुन के बिजनेस को शुरू किया था. जिसे मुरलीधर ने आगे बढ़ाया है. मुरलीधर ने ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर साबुन बनाने का काम किया था. उन्होंने 22 जून, 1988 को RSPL की स्थापना की थी. इससे पहले उनकी कंपनी का नाम श्री महादेव सोप इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड था.मुरलीधर ने कई प्रोडक्ट्स बनाए थे. लेकिन लोगों ने उनके साबुन और सर्फ को सबसे ज्यादा पसंद किया है. वो है घड़ी डिटर्जेंट पाउडर. आज घड़ी साबुन को भी लोग उतना ही पसंद करते हैं. इन दोनों प्रोडेक्ट से उन्होंने आज करोड़ों रुपये का बिजनेस शुरू कर दिया है.
घड़ी डिटर्जेंट से मिली पहचान
हुरुन रिच लिस्ट के अनुसार मुरली धर ज्ञानचंदानी के पास आज लगभग 12000 करोड़ रुपये की संपत्ति मौजूद है. वे आज उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति है और देश के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 149 नंबर है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications