Success Story: आज हम जिनकी कहानी लेकर आए हैं. वे बिजनेस पार्टनर के साथ-साथ भाई बहन भी है. आज हम जिनकी कहानी लेकर आए हैं, उनका नाम अपेक्षा जैन है. अपेक्षा ने महज 16 साल की उम्र में सफलता का वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसे हासिल करने में लोगों को सालों-साल निकाल जाते हैं. चलिए इनकी पूरी कहानी जानते हैं.

अपेक्षा ने अपने भाई के साथ मिलकर केक और पेस्ट्री आइटम बनाने का बिजनेस शुरू किया. उनके बिजनेस का टर्नओवर आज 25 लाख रुपये है. ये टर्नओवर सालाना के हिसाब से बताया गया है.
वहीं उनके ऑफिशियल पेज पर लोग ऑर्डर की डिमांड करते रहते हैं.
अभी अपेक्षा के साथ उनके कुछ स्टाफ और उनका भाई भी काम कर रहा है. वे दोनों मिलकर देश भर में अपने प्रोडेक्ट और ब्रांड के बारे में बताना चाहते हैं. अपेक्षा और उनके भाई ने घर वालों से काफी भारी आवेदन किया कि उन्हें बिजनेस करने दिया जाएं. अपेक्षा के माता-पिता पहले इस बिजनेस के खिलाफ थे. लेकिन बाद में मान गए.
अपेक्षा ने ये बिजनेस 16 साल की उम्र में शुरू किया था. आज 21 साल की उम्र अपेक्षा ने अपने भाई के साथ केक मैकिंग के लिए दुकान भी खोल दी है. उन्होंने इस बिजनेस के लिए काफी रिसर्च की है. अपेक्षा जैन के संघंर्ष की बात करें तो उन्होंने केक बनाना अपने गर्मी की छुट्टी में लगने वाले समर कैंप में सिखा था.
उन्हें केक मैकिंग का काम इतना पसंद आया. उन्हें लगा की वे ये काम कर पैसे कमा सकती है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पेज भी बनाया, जिसमें उन्होंने नाम लिखा @ohh-my-cake. वे इस पेज में खुद के द्वारा बनाए गए केक शेयर करती थी. वहीं उन्हें पहला ऑर्डर भी सोशल मीडिया के जरिए ही मिला था. उन्होंने पहले ये बिजनेस घर से ही चलाया. केक बनाने का सामान खरीदा और फिर उसे बेचा भी.
इसके साथ ही उन्होंने ये केक अपने रिश्तेदारों को टेस्ट भी करवाया, जिसका उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला.
कितनी करती है कमाई ?
अपेक्षा ने लोकल न्यूज 18 को बताया की पिछले दो सालों में उन्होंने सालाना 25 से 30 लाख रुपये की कमाई कर ली है. जिसमें से वे अपने साथ काम करने वाली हेल्पर को 12-12 हजार रुपये की सैलरी दें देती है. इसके भविष्य के लिए कुछ सेविंग भी कर लेती है. उनका सपना है कि वे देश के अलग-अलग कोने में अपने नाम की ब्रांच खोले. वहीं अपने हाथ का बना केक और बेकरी आइटम सभी को खिलाएं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications