Success Story of Nayan Shah : बिजनेस करना हर किसी का सपना होता है. अगर परिवार का ही बिजनेस हो तो ज्यादातर इसे आगे बढ़ाते हैं या फिर इसमें कुछ बदलाव कर देते है. लेकिन नयन शाह ने अपने परिवार का बना बनाया बिजनेस छोड़ खुद का बिजनेस खड़ा किया. नयन आज पानी बेचकर 250 करोड़ रुपये कमा रहे हैं. चलिए उनकी सफलता की पूरी कहानी जानते हैं.

ऐसे शुरू किया बिजनेस
साल 2002 में नयन ने ऑस्ट्रेलिया से अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी कर ली थी. जिसके बाद वे फिर से भारत लौट आए. नयन शुरू से ही चाहते थे कि वे अपने दम पर कुछ करें. लेकिन उनके पास बिजनेस का ऐसा कोई डोस विकल्प नहीं था. जिसके बाद उन्होंने दो साल नौकरी की. लेकिन उन्हें कॉर्पोरेट में नौकरी करना अच्छा नहीं लगा. जिसके बाद उन्होंने अपना कोई बिजनेस शुरू करने का सोचा. नयन के परिवार के पास खुद का वायर और केबल्स की मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस है. लेकिन वे इस बिजनेस को नहीं करना चाहते थे.
नयन शुरू से ही चाहते थे कि वे अपना कोई बिजनेस शुरू करें.
बॉस के साथ शुरू किया एनर्जी ड्रिंक का बिजनेस
नयन ने दो साल नौकरी करने के बाद कंपनी छोड़ दी. वे कुछ ऐसा प्लान कर रहे थे कि वे कोई बिजनेस शुरू कर सकें. नयन ने 2005 में अपने पुराने बॉस के साथ एनर्जी ड्रिंक का बिजनेस शुरू किया. शुरुआत में से इस बिजनेस से दोनों को काफी फायदा हुआ. लेकिन धीरे-धीरे बिजनेस में नुकसान होने लगा.
गलती से सिखा और फिर शुरू हुआ पानी का बिजनेस
कुछ साल नयन और उसके पूर्व बॉस का एनर्जी ड्रिंक बिजनेस काफी अच्छा चलता रहा. उन्हें 2007 में इस बिजनेस से 3.20 करोड़ रुपये का रेवेन्यू तक कमा लिए थे. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें बिजनेस में नुकसान होने लगा.
बिजनेस में नुकसान का कारण था कि उनकी ड्रिंकी की कीमत चाय-कॉफी की कीमत से ज्यादा हुआ करती थी. 2009 तक उनके बिजनेस का रेवन्यू 60 लाख रुपये ही रह गया. ड्रिंक की कीमत ज्यादा होने से उसकी ब्रिकी में भी काफी गिरावट आई.
जिसके बाद नयन का साथी उन्हें छोड़कर चला गया. नयन फिर से वहीं आ गए थे, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी.
जिसके बाद नयन ने इंडियन मार्केट को और करीब से जाना. उन्होंने लोगों की बेसिक जरूरतों पर फोकस किया. उन्होंने देखा कि भारत में कई लोगों को पीने के लिए अच्छा और साफ पानी नहीं मिलता.
जिसके बाद उन्होंने 2010 में पानी बेचने के बारे मे सोचा. नयन ने clear pani नाम से एक बिजनेस की शुरुआत की. जिस साल उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया था, उनके सिर्फ 500 बोतल ही बिक पाएं.
कैसे बनाया अपने प्रोडेक्ट को अलग?
नयन ने जब अपना ये बिजनेस शुरू किया था, तब पहले से कई कंपनियां मार्केट में पानी बेचा करती थी. उन्होंने कोशिश की वे अपने प्रोडेक्ट बाकी सब से अलग दिखाएं. मार्केट में मौजूद ज्यादातर कंपनियों की बोतल का शेप सिलेंडरनुमा हुआ करता था. नयन ने अपने बोतल की शेप स्क्वेयर रखी. वहीं बोतल पर लगने वाला लेबल भी काफी प्रीमियम लुक वाला दिया. जिसके बाद उनके बोतल को लोगो द्वारा भी काफी पसंद किया गया था. आज नयन कई होटल, एयरलाइंस आदि के साथ अपने ब्रांड का पानी बेचते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications