Success Story of Vikas Chaudhary: मुकेश अंबानी को आज कौन नहीं जानता. उनकी कंपनी में कई बड़े बिजनेस मैन काम कर चुके हैं. ये बिजनेस मैन मुकेश अंबनी की कंपनी में कई साल तक काम करते हैं, जिसके बाद वे खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला लेते हैं. इनके बिजनेस काफी हद तक सफल भी हो जाते हैं. इन्ही बिजनेस मैन में से एक विकास चौधरी भी है. चलिए उनके सफलता की पूरी कहानी जानते हैं.

ये है बिजनेस प्लान
विकास चौधरी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस में प्रेसीडेंट के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होंने रिलायंस में काफी सालों तक काम किया. जिसके बाद उन्होंने खुद की कंपनी शुरू करने का फैसला लिया था. विकास ने प्लेबुक पार्टनर्स नाम से स्टार्टअप शुरू किया था. विकास ने 5 साल तक रिलायंस में काम किया और फिर वहां से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने ग्रोथ स्टेज स्टार्टअप शुरू किया था.
क्या होता है ग्रोथ स्टेज स्टार्टअप
ग्रोथ स्टेज स्टार्टअप फंड वो निवेश है, जो ऐसी स्टार्टअप कंपनियों में लगाया जाता है, जो लगतार बढ़ रहे हो. इसके अलावा इन्हें लोगो द्वारा भी पसंद किया जा रहा हो.
बना सकते है 25 करोड़ ड़ॉलर का फंड
विकास चौधरी की कंपनी फंड जुटाकर पैसे मार्केट में निवेश करती है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक विकास चौधरी ने विदेशी और घरेलू कस्टमर को मिलाकर 13 करोड़ डॉलर फंड जमा कर लिया है. इन फंड्स को ज्यादातर मिड मार्केट टेक इनेबल्ड में लगाया जाता है. विकास ने यह दावा किया है कि वे इन पैसो को 25 करोड़ डॉलर तक कर सकते हैं.
5 सालों तक मुकेश अंबानी की कंपनी में किया था काम
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 2017 से 2022 तक यानी लगभग 5 साल तक विकास चौधरी ने रिलायंस जियो में काम किया था. वे जियों में प्रेसीडेंट के रूप में काम करते थे. विकास कंपनी का ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम और अन्य कई सेक्टर संभालते थे. ई-कॉमर्स सेक्टर में jio mart और किराने का सामान जैसे काम शामिल है. वहीं टेलीकॉम में Jio4Gsim, JioPhone जैसे बिजनेस को शामिल किया गया है.
विकास ने हार्वर्ड से की थी पढ़ाई
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक विकास हार्वर्ड से पढ़कर आ चुके हैं. इसके अलावा विकास को अमेरिका और एशिया व्यवसाय में भी काफी अनुभव है. विकास ने जियो से पहले छह साल तक टोरंटो में स्थित एक इन्वेस्ट होल्डिंग कंपनी में किया था. इस कंपनी का नाम आइमिया था. विकास आइमिया में इंडिया हेड के रूप में काम करते थे.
इसके आलावा विकास पिवट वेंचर्स में 2010 से लेकर 2023 तक पार्टनर रह चुके हैं. यह कंपनी एक मल्टी फैमिली ऑफिस है, मल्टी फैमली ऑफिस कई बड़े अमीर लोगों के पैसे का इनवेस्टमेंट और टैक्स प्लानिंग जैसे काम करती है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications