नई दिल्ली, 21 मार्च। किसान कृषि से संबंधित अन्य कारोबारों से आसानी से अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं और मोटा लाभ भी कमा सकते हैं। ऐसे कई कारोबार हैं, जहां लागत बहुत कम है और मुनाफा अधिक। इस खबर में हम आपको ऐसे पांच कारोबारों के बारे में जानकारी देंगे, जिनके जरिए किसान आसानी से अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आप किसान नहीं भी हैं और अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो भी इनमें से कोई भी बिजनेस शुरू करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
मुर्गी पालन बिजनेस
अंडे और चिकन की मांग काफी अधिक है। इसलिए मुर्गी पालन का बिजनेस फायदेमेद साबित हो सकता है। मुर्गी पालन को अब ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में एक अवसर माना जाता है। इस कारोबार के लिए कर्ज देने के लिए बैंक भी आगे आ रहे हैं। इस कारोबार के लिए एक बड़ी जगह की आवश्यकता होती है। हालांकि जगह कितनी बड़ी हो, यह मुर्गियों की संख्या पर निर्भर करता है। एक मुर्गी को कम से कम एक वर्ग फुट जगह की आवश्यकता होती है। यदि इसे 1.5 वर्ग फुट तक बढ़ा दिया जाए तो अंडे या चूजों के नुकसान का जोखिम काफी कम हो जाता है। इस बिजनेस को शुरू करने में सरकार भी आपकी सहायता करेगी। सरकार सब्सिडी देगी। आपको नाबार्ड और एमएएमएस ये सब्सिडी मिलेगी।
मछली पालन बिजनेस
मछली पालन उद्योग में भी अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। मछली और इसके तेल की हमेशा मांग रहती है। मत्स्य पालन उद्योग में कम निवेश से अधिक लाभ कमाया जा सकता है। अगर आपके खेत में तालाब है, तो आप इसे वहीं से शुरू कर सकते हैं। आप इसे घर पर एक टैंक में भी शुरू कर सकते हैं। सरकार मछली पकड़ने के उद्योग को भी बढ़ावा दे रही है। सरकार की ओर से बैंक मछली उत्पादकों को क्रेडिट कार्ड भी दे रहे हैं। मछली उत्पादक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके बिना गारंटी के 1.60 लाख रुपये लोन मिल सकता है। वहीं क्रेडिट कार्ड से 3 लाख रुपये तक का कर्ज लिया जा सकता है।
बकरी पालन कारोबार
अगर आप छोटे निवेश से कारोबार की तलाश में हैं और बदले में बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो ये बिजनेस आपके लिए है। इससे आप हर महीने 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। इतना ही नहीं इस कारोबार में भी सरकार आपका साथ देगी। बकरी पालन एक बहुत ही लाभदायक बिजनेस है। इससे बहुत से भारतीय लोग भारी मुनाफा कमा रहे हैं। इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे घर से ही शुरू कर सकते हैं।
गाय-भैंस पालन कारोबार
किसान पशुपालन से अपनी आय बढ़ा सकते हैं। डेयरी फार्मिंग गाय या भैंस को पालने से शुरू की जा सकती है। इसलिए इसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाली गायों और भैंसों की जरूरत होगी। इस धंधे को शुरू करने के लिए दो गाय या दो भैंसों से शुरुआत की जा सकती है। दूसरी ओर यदि आप एक बड़ी डेयरी फर्म चलाना चाहते हैं, तो बैंक आपको लोग देंगे। वहीं, सरकार सब्सिडी का लाभ देगी।
मधुमक्खी पालन कारोबार
नेशनल मधुमक्खी बोर्ड ने नाबार्ड के सहयोग से भारत में मधुमक्खी पालन कारोबार के लिए एक फाइनेंस स्कीम शुरू की है। कारोबार के लिए आप नेशनल मधुमक्खी बोर्ड कार्यालय में जाकर पता कर सकते हैं या इसकी आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मधुमक्खी पालन पर केंद्र सरकार 80 फीसदी से 85 फीसदी तक सब्सिडी देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications