नयी दिल्ली। यस बैंक ने एमएसएमई (सूक्ष्म और लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर के लिए एक नयी पहल शुरू की है। यस बैंक एमएसएमई को बिना गारंटी के 5 करोड़ रु तक का लोन देगा। यस बैंक एमएसएमई पहल के तहत एमएसएमई सेक्टर को जल्दी और आसानी से पैसा मिल सकेगा। यस बैंक के अनुसार इस पहल से एमएसएमई की कारोबारी और व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने, नए जमाने के उद्यमियों को सपोर्ट करने और उनकी क्षमता को बढ़ाने में मदद की जाएगी।
एमएसएमई को मिलेगा फायदा
यस एमएसएमई के जरिए एमएसएमई का बिजनेस को बिजनेस बढ़ाने में, मोमेंटम बरकरार रखने और ग्रोथ में तेजी लाने में मदद की जाएगी। इसके लिए यस बैंक उधार, डिपॉजिट, इंश्योरेंस और डिजिटल सॉल्यूशन पर फोकस करेगा। यस एमएसएमई के तहत स्टार्ट-अप 5 करोड़ रु तक बिना गारंटी के ही लोन सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। बैंक ने एमएसएमई के लिए लोन प्रोसेसिंग में समय करने का भी लक्ष्य रखा है।
जारी करेगा कमर्शियल क्रेडिट कार्ड
बैंक अन्य सुविधाओं की भी पेशकश करेगा जिसमें प्री-अप्रूव्ड कमर्शियल क्रेडिट कार्ड, एडवाइजरी और वेल्थ मैनेजमेंट सॉल्यूशन शामिल हैं। इस पहल पर एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस सेक्टर का अर्थव्यवस्था में 30 फीसदी योगदान है और यहीं से 11 करोड़ नौकरियां जनरेट हुई हैं। एमएसएमई सेक्टर में निवेश करना इस समय की जरूरत है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि इंडस्ट्री और सरकार के प्रयासों से इसे बढ़ान में मदद मिलेगी।
ईसीएलजीएस के तहत
वित्त मंत्रालय ने कहा कि एमएसएमई को आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत बैंकों ने अतिरिक्त 15,571 करोड़ रु के लोन को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने एमएसएमई को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ईसीएलजीएस 1.0 की घोषणा की थी, जबकि ईसीएलजीएस 2.0 दबाव वाले क्षेत्रों को क्रेडिट सपोर्ट की गारंटी देने के लिए पेश की गई थी।
कुल कितना लोन बंटा
इसके साथ ही ईसीएलजीएस के तहत पास की गई कुल लोन राशि 2.14 लाख करोड़ रु हो गई है। इससे 90.57 लाख एमएसएमई यूनिट्स को फायदा मिलेगा। 8 जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार 42.46 एमएसएमई यूनिट्स को 1.65 लाख करोड़ रु का लोन आवंटित कर दिया गया है। नवंबर में आत्मनिर्भर भारत पैकेज 3.0 की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि लॉन्च के बाद से ईसीएलजीएस 1.0 के तहत 2.05 लाख करोड़ रु का लोन मंजूर किया गया है, जिसमें और 1.52 लाख करोड़ रु का लोन बांटा जा चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications