नयी दिल्ली। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) सेक्टर इकोनॉमी के लिए बहुत अहम है। कोरोना काल में इस सेक्टर को फंडिंग की जरूरत पड़ी तो सरकार ने इमरजेंसी क्रेडिट गारंटी लोन स्कीम (ईसीएलजीएस) शुरू की थी। अब एक बैंक ने दिसंबर महीने में एमएसएमई और रिटेल सेक्टर को 10 हजार करोड़ रु का लोन देने का ऐलान किया है। प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (जिसका केवल दिसंबर महीना ही बचा है) में एमएसएमई उद्यमों और रिटेल सेक्टर को 10,000 करोड़ रु के लोन देने की योजना बनाई है। बैंक का टार्गेट 2023 तक इन सेगमेंटों में अपनी संपत्ति और लायबिलिटी को दोगुना करना है।

एमएसएमई सेक्टर में बनाया रिकॉर्ड
यस बैंक ने अक्टूबर महीने में एमएसएमई को अब तक का सर्वाधिक लोन दिया। यस बैंक के लिए इस मामले में नवंबर भी बढ़िया रहा। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में बैंक ने एमएसमई सेक्टर को करीब 6800 करोड़ रु का लोन आवंटित किया। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार अब ये मौजूदा तिमाही में 10000 करोड़ रु का लोन आवंटित करना चाहता है। 2023 तक बैंक अपनी रिटेल और एमएसएमई का हिस्सा अपने कुल लोन आवंटन में मौजूदा 45 फीसदी से बढ़ा कर 60 फीसदी करना चाहता है।
बैंक ने खोले 1.82 लाख अकाउंट
बैंक ने पहली तिमाही में लगभग 32,000 और दूसरी तिमाही में लगभग 1.5 लाख खाते खोले है। इसने अक्टूबर में 70,000 खाते खोलने का लाइफटाइम रिकॉर्ड हासिल किया और आने वाली तिमाहियों में बैंक का टार्गेट इन आंकड़ो को 1 लाख तक ले जाने की उम्मीद है। 30 सितंबर 2020 तक यस बैंक की जमा राशि 1.35 लाख करोड़ रु थी और मार्च 2021 तक इसे बढ़ा कर 2 लाख करोड़ रु करने का टार्गेट है।
ईसीएलजीएस का हुआ विस्तार
केंद्र सरकार ने हाल ही में ईसीएलजीएस का स्वास्थ्य क्षेत्र सहित कामत समिति द्वारा सुझाए गए 26 अन्य क्षेत्रों तक विस्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड ने ईसीएलजीएस 2.0 योजना को लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications