नई दिल्ली, मई 9। भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में अब तीन ही प्राइवेट कंपनियां बची हैं। इनमें रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वीआई) शामिल हैं। ये तीनों कंपनियां नये-नये प्लान पेश करती हैं। मगर अब इनके प्लान काफी महंगे हो गए हैं। इसलिए आपको बहुत सोच समझ कर रिचार्ज कराने की जरूरत है। सबसे अहम बात यह है कि आपको अपनी जरूरत का पता होना चाहिए। बहरहाल हम आपको यहां एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको केवल 399 रु में 80 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
बीएसएनएल का है प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी प्रीपेड प्लान पेश करती है, जो अन्य कंपनियों की तुलना में सस्ते प्लान ऑफर करती है। इसी का एक 399 रु वाला प्लान है, जिसमें आपको 80 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। हम आगे आपको बीएसएनएल के 399 रु वाले प्लान के अलावा कुछ और भी किफायती प्लान की जानकारी देंगे।
क्या हैं बेनेफिट
399 रु वाला प्लान असीमित वॉयस कॉलिंग के साथ 80 दिनों की अवधि के लिए आता है। इस प्लान में प्रति दिन आपको 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। 399 रुपये के प्लान में डेली 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। यह प्लान बीएसएनएल ट्यून्स और लोकधुन कंटेंट का एक्सेस भी देता है।
429 रु वाला प्लान
बीएसएनएल का एक 429 रु वाला प्लान भी है जो 81 दिनों के लिए प्रति दिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है। साथ ही ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन के साथ-साथ इरोस नाउ एंटरटेनमेंट सर्विसेज का एक्सेस भी देता है।
447 रु वाला प्लान
लिस्ट में अगला प्लान है 447 रुपये का। ये प्लान 100 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। 100 जीबी डेटा की निर्धारित सीमा के बाद आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। यह प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। वेबसाइट पर ये प्लान 'डेटा वाउचर' के तहत लिस्ट किया गया है, मगर इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे। 447 रु के प्लान के साथ यूजर्स को बीएसएनएल ट्यून्स और इरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
499 रु वाला प्लान
बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए एक 499 रु का पैक भी पेश करती है जिसकी वैलिडिटी तीन महीने की है। 499 रुपये में बीएसएनएल यूजर 90 दिनों की वैलिडिटी अवधि के लिए प्रति दिन 2 जीबी डेटा के साथ असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस डेली प्राप्त कर सकते हैं। यह प्लान किसी ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ नहीं आता है।
1498 रु वाला प्लान
इसके अलावा बीएसएनएल एक साल की वैलिडिटी के साथ एक प्रीपेड प्लान भी पेश करता है जो केवल दैनिक डेटा बेनेफिट ऑफर करता है। आप 1498 रु के प्लान में डेली 365 दिनों तक 2 जीबी डेटा प्राप्त कर सकते हैं। एक और प्लान की बात करें तो बीएसएनएल का 599 रु का एक वर्क फ्रॉम होम वाला प्रीपेड प्लान है। ये डेली 5 जीबी डेटा ऑफर करता है। इस डेटा लिमिट के बाद आपको 80 केबीपीएस पर इंटरनेट मिलेगा। इस योजना की वैलिडिटी 84 दिनों की है। उपयोगकर्ताओं को इस प्लान असीमित कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications