नयी दिल्ली। आपने कितनी कम उम्र के करोड़पति देखे हैं? कम से कम 1 साल का कोई बच्चा तो करोड़पति नहीं देखा होगा। मगर एक नयी घटना सामने आयी है, जिसमें सिर्फ 1 साल का बच्चा 7 करोड़ रुपये से अधिक का मालिक बन गया है। ये बच्चा भारत के केरल का है। इस बच्चे की पूरे 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 7.12 करोड़ की लॉटरी लग गयी। जी हां 7.12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने वाला ये बच्चा भारतीय है। बीते मंगलवार को ही उसके लॉटरी जीतने की खबर सामने आयी। हालांकि यह लॉटरी भारत नहीं बल्कि दुबई की है। आइये जानते हैं इस लॉटरी की पूरी घटना के बारे में।

लग गया लकी टिकट नंबर
इंडिया टुडे में छपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक केरल के रहने वाले रमीस रहमान ने अपने बेटे मोहम्मद सलाह के नाम पर सीरीज 323 में लॉटरी खरीदी, जिसमें विजेता टिकट नंबर 1319 लग गया। यह दुबई का एक मासिक लॉटरी ड्रॉ है, जिसने रमीस रहमान को मालामल और उनके बेटे मोहम्मद सलाह को एक साल की उम्र में ही करोड़पति बना दिया। रिपोर्ट के अनुसार लॉटरी के नतीजे के बाद रमीस ने कहा कि 'मैं इस शानदार खबर से बेहद खुश हूं और इस अमेजिंग प्रमोशन के लिए मैं दुबई ड्यूटी फ्री का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे बेटे का भविष्य अब अच्छी तरह से सुरक्षित है।'
अकाउंटेंट हैं रमीस रहमान
31 वर्षीय रमीस अबू धाबी में एक निजी कंपनी में एकाउंटेंट के रूप में काम करते है। उनके बेटे मोहम्मद सलाह 13 फरवरी को एक साल के हो जाएंगे। बता दें कि कई भारतीय यूएई में इस तरह के भाग्यशाली ड्रॉ में कामयाब रहे हैं। पिछले साल एक भारतीय किसान, जो दुबई में नौकरी पाने में नाकाम रहने के बाद घर लौटा था, ने लॉटरी ड्रॉ में 4 मिलियन अमरीकी डॉलर जीते थे। उसने अपनी पत्नी से लिये हुए उधार पैसों से टिकट खरीदा था।
यह भी पढ़ें - फूल बेचने वाले की पत्नी के खाते में आ गये 30 करोड़ रु, जानिये फिर क्या हुआ
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications