नई दिल्ली, अक्टूबर 06। कहा जाता है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबे समय में बेहतर रिटर्न देते हैं। स्मॉल और मिड-कैप फंडों की तुलना में, लार्ज-कैप फंडों को कम जोखिम भरा माना जाता है, क्योंकि ये स्कीमें स्थिर बिजनेसों वाली लार्ज कैप या ब्लू चिप कंपनियों में निवेश करती हैं। हालांकि एक्सपर्ट का सुझाव है कि आपको निवेश का फैसला लेने के लिए केवल पिछले रिटर्न को नहीं देखना चाहिए क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोवो फंड भविष्य में भी अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराएगा। मगर ये एक तरीका हो सकता है सही फंड चुनने का। यहां हम आपको उन 10 लार्ज कैप स्कीमों की डिटेल देंगे, जिन्होंने 5 सालों में सबसे अधिक रिटर्न दिया है।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड
एम्फी के आंकड़ों के अनुसार यह फंड पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक रिटर्न देने वाला लार्ज कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड है। केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड के डायरेक्ट प्लान ने 5 साल में सालाना 15.03% का रिटर्न दिया है जबकि स्कीम के रेगुलर प्लान ने 5 साल में 13.48% का रिटर्न दिया है। ये फंड एसएंडपी बीएसई 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करता है, जिसने पांच साल में 13% का सालाना रिटर्न दिया है।
एक्सिस ब्लूचिप फंड
एक्सिस ब्लूचिप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 5 साल में 14.16 फीसदी का सालाान रिटर्न दिया है जबकि स्कीम के रेगुलर प्लान ने 5 साल में सालाना 12.75 फीसदी का रिटर्न दिया है। ये फंड एसएंडपी बीएसई 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करता है, जिसने 5 साल में सालाना 13% का रिटर्न दिया है।
एडलवाइस लार्ज कैप फंड
एडलवाइस लार्ज कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 5 साल में 13.25% का सालाना रिटर्न दिया है जबकि स्कीम के रेगुलर प्लान ने 5 साल में 11.76 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कोटक ब्लूचिप फंड
कोटक ब्लूचिप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 5 साल में 13.24% का सालाना रिटर्न दिया है जबकि स्कीम के रेगुलर प्लान ने 5 साल में 11.91 फीसदी का रिटर्न दिया है।
यूटीआई मास्टरशेयर फंड
यूटीआई मास्टरशेयर फंड के डायरेक्ट प्लान ने बीते 5 साल में 13.23 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि स्कीम के रेगुलर प्लान ने 5 साल में 12.23 फीसदी का रिटर्न दिया है।
सुंदरम लार्ज कैप फंड
सुंदरम लार्ज कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने बीते 5 साल में 12.97% का सालाना रिटर्न दिया है जबकि स्कीम के रेगुलर प्लान ने 5 साल में 11.54 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 5 साल में सालाना 12.91% का रिटर्न दिया है जबकि स्कीम के रेगुलर प्लान ने 5 साल में 11.90 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
मिराए एसेट लार्ज कैप फंड
मिराए एसेट लार्ज कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 5 साल में सालाना 12.87% का रिटर्न दिया है जबकि स्कीम के रेगुलर प्लान ने 5 साल में 11.73 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
बड़ौदा बीएनपी परिबास लार्ज कैप फंड
बड़ौदा बीएनपी पारिबा लार्ज कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 5 साल में सालाना 12.80% का रिटर्न दिया है जबकि स्कीम के रेगुलर प्लान ने 5 साल में 11.42 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड और इनवेस्को इंडिया लार्जकैप फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 5 साल में सालाना 12.60% का रिटर्न दिया है जबकि स्कीम के रेगुलर प्लान ने 5 साल में 11.79% का सालाना रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications