नयी दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर में शुरू हुई प्रतियोगिता या कहा जाये कि कारोबारी लड़ाई तेज होती जी रही है। टेलीकॉम सेक्टर में प्राइवेट सेक्टर की सिर्फ 3 कंपनियाँ बची हैं, जिनमें एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो शामिल हैं। इन तीनों में से एयरटेल और जियो के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है। इन दोनों कंपनियों में अब एक-दूसरे से ज्यादा उपभोक्ता अपने साथ जोड़ने की होड़ मच गयी है। अब नौबत यह आ गयी है कि एक-दूसरे के उपभोक्ताओं को ही अपने नेटवर्क में लाने के लिए दोनों कंपनियाँ रिटेलर्स को ज्यादा इन्सेंटिव दे रही हैं। ईकॉनोमिक टाइम्स के हवाले से खबर है कि कुछ वितरकों यानी डिस्ट्रीब्यूर और रिटेलरों ने बताया है कि जियो के दो ग्राहक तोड़ने पर एयरटेल के किसी भी रिटेलर 100 रुपये मिलेंगे। यानी ये एक स्कीम की तरह है कि दूसरी कंपनी के दो ग्राहक हमारी कंपनी में लाओ 100 रुपये का इनाम पाओ। अभी तक रेट, प्लान, डेटा बेनेफिट और बेहतर नेटवर्क की बात ग्राहक तोड़ने तक पहुँच गयी है।
वोडाफोन से एयरटेल को नहीं कोई बैर
एयरटेल जहाँ जियो के ग्राहकों को तोड़ने पर इनाम दे रही है, वहीं वोडाफोन के ग्राहकों को तोड़ने पर इसने कोई प्राइस नहीं रखा है। वहीं जियो ने अपना एक खास इनाम दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है। पहले रिटेलरों को जियो की एक सिम बेचने पर 40 रुपये मिलते थे, मगर अब जियो इसके लिए 100 रुपये प्रति सिम देती है। आपको बता दें कि एयरटेल और वोडाफोन ने किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा शुरू कर दी है। इसलिए भी जियो की नजर अब अपना उपभोक्ता आधार बढ़ाने पर है। जियो अपने प्लान में दूसरे नेटवर्कों के लिए सीमित मिनट दे रही है, जिसके ऊपर 6 पैसा प्रति मिनट का चार्ज लगता है।
महंगे हो चुके हैं प्लान
रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने प्लान महंगे कर दिये हैं। एयरटेल और वोडाफोन ने अपने प्लान 42 फीसदी तक महंगे कर दिये वहीं जियो ने प्रीपेड प्लानों पर 40 फीसदी तक दाम बढ़ाये हैं। हालाँकि जियो का दावा है कि उसके प्लान दूसरी कंपनियों से 25 फीसदी सस्ते हैं। साथ ही जियो ने अपने ग्राहकों को 300 फीसदी अधिक बेनेफिट देने का ऐलान किया था। जियो की इस घोषणा के बाद एयरटेल और वोडाफोन ने दूसरे नेटवर्कों पर मुफ्त कॉलिंग के लिए लगायी गयी सीमा हटा दी थी। मगर जियो के प्लान पर यह शुल्क बरकरार है।
जियो का लक्ष्य 50 करोड़ उपभोक्ता बनाना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो का लक्ष्य अपने उपभोक्ताओं की संख्या 50 करोड़ तक बढ़ाना है। हालाँकि कंपनी ने इसके लिए कोई समयावधि तय नहीं की है। माना जा रहा है कि एयरटेल और वोडाफोन द्वारा सभी नेटवर्कों पर असीमित कॉलिंग की सुविधा देने के चलते जियो के लिए इन कंपनियों के ग्राहक आसान नहीं होगा। रिलायंस जियो ने जियोफोन यूजर्स के लिए 49 रुपये वाले प्लान को खत्म करके इसकी 75 रुपये वाला नया प्लान शुरू किया है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले 75 रुपये के प्लान में 100 एमबी डेटा रोजाना मिलेगा।
यह भी पढ़ें - बुरी खबर : रिलायंस जियो ने खत्म किया एक और सस्ता प्लान
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications