नई दिल्ली, 26 मार्च। शेयरों में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए टाइम बहुत मायने रखता है। ज्यादा पैसा कमाने और जोखिम को कम करने के लिए लंबी अवधि के लिए निवेश की जरूरत होती है। हालांकि अच्छी क्वालिटी के शेयर कम समय में ही अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। टाटा ग्रुप के 11 शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने करीब 1 साल में अब तक निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेम्बलीज़ और टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र)
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेम्बलीज़ तो निवेशकों का पैसा करीब एक साल में कई गुना कर चुका है। इसने बीते एक साल में 1436 फीसदी रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा 15 गुना से अधिक कर दिया है। वहीं टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) ने भी 1204 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा 12 गुना से अधिक कर दिया है। इसका मतलब है कि 1 लाख रु को इस शेयर ने 13 लाख रु से अधिक बना दिया है।
नेल्को और टायो रोल्स
नेल्को के शेयर ने 274.82 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी ये शेयर निवेशकों का पैसा 3.74 गुना कर चुका है। इस शेयर का 6 महीनों का रिटर्न भी 14.35 फीसदी रहा है। टायो रोल्स के शेयर ने निवेशकों को 1 साल में 225 फीसदी रिटर्न दिया है। ये शेयर भी बेहतर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। जिसने भी 1 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रु लगाए होंगे उसकी वैल्यू आज 3.25 लाख रु होगी।
टाटा इलेक्सी और ओरिएंटल होटल्स
टाटा इलेक्सी के शेयर ने 219 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी ये शेयर निवेशकों का पैसा 3.19 गुना कर चुका है। इस शेयर का 6 महीनों का रिटर्न भी 47.70 फीसदी रहा है। ओरिएंटल होटल्स के शेयर ने निवेशकों को 1 साल में 178 फीसदी रिटर्न दिया है। ये शेयर भी काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला साबित हुआ। जिसने भी 1 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रु लगाए होंगे उसकी वैल्यू आज 2.78 लाख रु होगी।
ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन ऑफ गोवा और टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया
ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन ऑफ गोवा के शेयर ने 136 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी ये शेयर निवेशकों का पैसा 2.36 गुना कर चुका है। इस शेयर का 6 महीनों का रिटर्न भी 57.81 फीसदी रहा है। टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया के शेयर ने निवेशकों को 1 साल में 147.77 फीसदी रिटर्न दिया है। ये शेयर भी काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला साबित हुआ। जिसने भी 1 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रु लगाए होंगे उसकी वैल्यू आज 2.47 लाख रु होगी।
तेजस नेटवर्क्स, आर्टसंस इंजीनियरिंग, टाटा पावर और द इंडियन होटल्स कंपनी
अंत में बात बाकी 4 शेयरों की तो तेजस नेटवर्क्स, आर्टसंस इंजीनियरिंग, टाटा पावर और द इंडियन होटल्स कंपनी ने क्रमश: 1 साल की अवधि में 134.79 फीसदी, 130.41 फीसदी, 133.45 फीसदी और 115.87 फीसदी रहा है। शेयर बाजार निवेशकों को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आपका फैसला परिचितों, पड़ोसियों या रिश्तेदारों के कार्यों से प्रभावित न हो। यदि आसपास के सभी लोग किसी विशेष स्टॉक में निवेश कर रहे हैं, तो आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं, बल्कि खुद रिसर्च करें और पैसा लगाएं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications