नयी दिल्ली। कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए रेल मंत्रालय 13 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में कटौती करने की योजना बना रहा है। इसके तहत यात्रा भत्ता, महंगाई भत्ता सहित ओवरटाइम शुल्क के भत्ते को रोक दिया जाएगा। इसके अलावा रेल चालक-गार्ड को भी वो भत्ता नहीं दिया जाएगा जो ट्रेन चलाने पर प्रति किलोमीटर के आधार पर दिया जाता है। रेल मंत्रालय पहले ही गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है। लॉकडाउन के कारण इसकी हालत और पतली हो गई है। इसे देखते हुए कर्मचारियों की ओवरटाइम ड्यूटी के लिए भत्ते में 50 फीसदी की कटौती करने की योजना है। रेलवे को सुझाव दिया गया है कि 550 रुपये का भत्ता जो 500 किलोमीटर पर मेल एक्सप्रेस के ड्राइव-गार्ड को दिया जाता है, को 50 फीसदी तक काटा जाए।
6 महीनों तक कटेगा वेतन
रेलकर्मियों के वेतन में छह महीने तक 10 से 35 फीसदी तक कटौती की भी सिफारिश की गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रेलवे यात्रा, रोगी देखभाल जैसे गैर-प्रैक्टिस भत्ते में 1 साल तक 50 फीसदी कमी करने पर भी विचार कर रहा है। यदि कोई कर्मचारी एक महीने के लिए काम पर नहीं आता है, तो उसके परिवहन भत्ते में 100% की कटौती करने का सुझाव दिया गया है। कर्मचारियों के बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता 28,000 के आसपास है, मंत्रालय इसकी भी समीक्षा करेगा। भारतीय रेलवे भी अन्य मंत्रालयों और विभागों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि कोरोनोवायरस की चुनौती पर सरकार की मदद कर सके। इसने कई रेलवे कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया है।
5000 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदला
कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के लिए 5,000 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया गया है। अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के बाद ग्रामीण इलाकों में इन्हें सेवा में पहुंचाए जाने की संभावना है। मंत्रालय ने कहा कि महामारी का मुकाबला करने के लिए 20,000 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदलने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 80,000 बेड वाले 5,000 कोच तैनात किए जाने के लिए तैयार हैं।
पहले ली गई थी एक दिन की सैलेरी
इससे पहले पिछले महीने पीएम मोदी द्वारा द्वारा पीएम-केयर्स फंड बनाने के ऐलान के बाद रेल मंत्री पीयुष गोयल ने ट्वीट करके कहा था कि मैं और राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी 1 महीने का वेतन दान करेंगे और 13 लाख रेलवे और पीएसयू कर्मचारी 1 दिन का वेतन पीएम-केयर्स फंड में दान करेंगे, जो 151 करोड़ के बराबर होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications