नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों के लिए 'ऐडऑन कार्ड' और 'ऐडऑन अकाउंट' के नाम से 2 खास सुविधाएं शुरू की हैं। इन सुविधाओं के तहत ग्राहक एक डेबिट कार्ड के साथ 3 अलग-अलग बैंक खातों को लिंक कर सकते हैं। साथ ही बैंक खाते पर एक साथ तीन डेबिट कार्ड भी लिए जा सकते हैं। इस बात की जानकारी बैंक ने अपनी वेबसाइट पर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम तौर पर सभी बैंक अपने ग्राहकों को एक खाते पर एटीएम-डेबिट कार्ड देते हैं। मगर नयी 2 सुविधाओं को शुरू करके पीएनबी ने इस सिस्टम को पूरी तरह से बदल दिया है। आइए जानते हैं पीएनबी की नयी सुविधाओं के बारे में विस्तार से।
पीएनबी ग्राहकों के लिए खास सुविधा
पीएनबी के अनुसार ऐडऑन कार्ड सुविधा के तहत एक बैंक खाते में तीन डेबिट कार्ड लिए जा सकते हैं। यह सुविधा बैंक के ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इसके साथ ही ऐडऑन सुविधा के तहत तीन खातों को एक साथ एक ही डेबिट कार्ड से भी जोड़ा (Link) जा सकता है। ग्राहक अपने बैंक खाते में खुद के लिए जारी किए गए डेबिट कार्ड के अलावा परिवार के सदस्यों के लिए 2 ऐडऑन डेबिट कार्ड ले सकते हैं। इसमें पति-पत्नी, बच्चे और माता-पिता शामिल हैं। इन कार्ड्स की मदद से मैन अकाउंट से पैसे निकाले जा सकते हैं।
एडऑन अकाउंट में है लिमिट
3 बैंक खातों को एक डेबिट कार्ड से जोड़ने में एक लिमिट है। कार्ड जारी करते समय तीन बैंक खातों को एक कार्ड से लिंक कराया जा सकता है। इस सुविधा के तहत इनमें से एक मैन अकाउंट होगा और 2 अलग अकाउंट। पीएनबी वेबसाइट के अनुसार डेबिट कार्ड के माध्यम से इन 3 खातों में से किसी से भी लेनदेन किया जा सकता है। मगर यह सुविधा केवल पीएनबी के एटीएम में ही दी जाएगी। अगर किसी अन्य बैंक के एटीएम से लेन-देन होती है तो सिर्फ मैन अकाउंट का ही इस्तेमाल हो सकेगा। बैंक खाता पीएनबी की किसी भी सीबीएस (कोर बैंकिंग सॉल्यूशन) ब्रांच का हो सकता है लेकिन तीनों खाते एक ही व्यक्ति के नाम पर होने चाहिए।
डेबिट कार्ड से कमाई
बता दें कि डेबिट कार्ड पर एटीएम से लेन-देन की लिमिट होती है। साथ ही इस पर बैंक रखरखाव चार्ज भी वसूलता है। पीएनबी ने 2019-20 के दौरान डेबिट कार्ड पर एटीएम लेनदेन शुल्क और वार्षिक रखरखाव शुल्क के रूप में लगभग 268 करोड़ रु कमाई की थी। सार्वजनिक बैंक ने डेबिट कार्ड पर वार्षिक रखरखाव शुल्क (एएमसी) लगाकर ग्राहकों से 152.88 करोड़ रु जुटाए। जबकि एटीएम लेनदेन पर शुल्क लगाने से इसे 115.21 करोड़ रु की कमाई हुई।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications