नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात सरकार ने स्वीकार की है। इस गड़बड़ी में 20 लाख से ज्यादा और अपात्र लोग शामिल हैं। इन लोगों ने मिलकर करीब 1364 करोड़ रुपये का गोलमाल किया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई सूचना के जवाब में दी है। पीएम किसान योजना के तहत हर जरूरतमंद किसान को सरकार को साल में तीन किस्तों में 6000 रुपये देती है।
ये है आरटीआई का जवाब
कृषि मंत्रालय ने आरटीआई के जवाब में बताया है कि अयोग्य लाभार्थियों की 2 श्रेणियों की पहचान हुई है। इनमें से पहली श्रेणी वह है जिसमें अर्हता पूरी नहीं करने वाले या अयोग्य किसान हैं। वहीं दूसरी कैटेगरी है जिसमें आयकर भरने वाले किसानों शामिल हैं। कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनीशिएटिव से संबद्ध आरटीआई आवेदक वेंकटेश नायक ने यह आरटीआई लगाई थी, जिसके जवाब में सरकार ने यह आंकड़े दिए हैं। इस जानकारी के अनुसार करीब 55.58 फीसदी ऐसे लोगों ने पीएम किसान योजना का पैसा लिया है, जो अयोग्य लाभार्थियों के कैटेगरी की श्रेणी में आते हैं। वहीं करीब 44.41 फीसदी ऐसे लोग हैं जो पीएम किसान योजना की अर्हता पूरी नहीं करते हैं, लेकिन पैसा लिया है।
पीएम किसान के पैसे की जा रही है वसूली
इस आरटीआई में बताया गया है कि अयोग्य लाभार्थियों को भुगतान की गई राशि वसूलने का काम शुरू कर दिया गया है। इस आरटीआई से पता चला है कि पीएम किसान योजना के तहत जुलाई 2020 तक अयोग्य लाभार्थियों को 1,364 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। आरटीआई के उत्तर से पता चल रहा है कि यह 1364 करोड़ रुपये की धनराशि गलत लोगों के हाथों में गई है। इस जानकारी के अनुसार 49.25 लाख आयकर देने वाले किसानों ने गलत तरीके से पैसा लिया है। वहीं अर्हता पूरी नहीं करने वाले 18.95 लाख किसानों ने भी पैसा लिया है।
5 राज्य में हुई है सबसे ज्यादा गड़बड़ी
आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि 5 राज्यों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी हुई है। ये राज्य पंजाब, असम, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश हैं।
पंजाब इस बेइमानी में टॉप पर है, जहां अयोग्य लाभार्थियों में से 23.6 फीसदी (यानी 4.74 लाख) लोगों ने गलत तरीके से पैसा लिया है।
इसके बाद 16.8 फीसदी (3.45 लाख लाभार्थी) अयोग्य लाभार्थियों के साथ असम का नंबर है। यहां पर अयोग्य लाभार्थियों में से 13.99 फीसदी (2.86 लाख लाभार्थी) लोगों ने गलत तरीके से पैसा लिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications