बीजिंग। चीन ने दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को शुक्रवार को चेतावनी दी कि वे अपनी मौद्रिक नीति के दूसरे देशों पर पड़ने वाले असर को समझें और अपनी मुद्रा का तेजी से अवमूल्यन नहीं करें। वाणिज्य मंत्री चेन डेमिंग ने संसद के सलाना सत्र के इतर मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जापानी येन, अमेरिका की मुद्रा डॉलर अथवा यूरो में किसी भी बड़े अवमूल्यन का मतलब है चीन और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए संकट।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चेन ने कहा कि कई देशों ने अपनी घरेलू जरूरतों के अनुरूप क्वोंटिटेटिव ईजिंग का रास्ता अपनाया है। चेन ने कहा, "लेकिन इस नीति का असर दूसरे देशों पर नहीं पड़ना चाहिए।"

चेन के बयान से मुद्रा युद्ध की सम्भावना पर चीन की चिंता का पता चलता है। मुद्रा युद्ध में विभिन्न देश अपनी मुद्राओं का अवमूल्यन कर देश में आर्थिक तेजी लाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रमुख देशों के मुद्रा नीति निर्माताओं को पिछले महीने प्रतिस्पर्धी मुद्रा अवमूल्यन से बचाव के लिए हुई जी20 बैठक में बनी सहमति का पालन करना चाहिए।
जी20 देशों ने बैठक में वादा किया था कि वे मुद्रा युद्ध में शामिल नहीं होंगे और मुद्रा नीति का उपयोग सिर्फ घरेलू अर्थव्यवस्था के एक औजार के तौर पर ही किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 05 अप्रैल, 2026 - अस्थिरता का लाभ उठाएं और अपने नकद को सुरक्षित रखें

Rupee Crash: ₹95 के पार रुपया क्यों गिरा, RBI क्यों नहीं रोक पाया, क्या ₹100 अगला पड़ाव है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications