इंडिया रेटिंग ने बेहतर मॉनसून को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिये देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित कर 7.8 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के गठन के बाद जो एक उत्साह बना था, उसके बावजूद अर्थव्यवस्था में वृद्धि उतनी तेज नहीं है।

इंडिया रेटिंग ने 'अर्थव्यवस्था की समीक्षा' पर अपनी शोध रिपोर्ट में कहा, 'इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रेटिंग) ने 2016-17 के लिये सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित कर 7.8 प्रतिशत कर दिया है जो पहले 7.7 प्रतिशत था।
मॉनसून में प्रगति तथा अब तक खरीफ फसल की बुवाई को देखते हुए वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाया गया है।'' रेटिंग एजेंसी के अनुसार खरीफ फसल की बुवाई का रकबा अबतक 5.7 प्रतिशत अधिक है और उम्मीद है कि कृषि सकल मूल्य वर्धन चालू वित्त वर्ष में तीन प्रतिशत रहेगा जिसके पहले 2.8 प्रतिशत रहने की बात कही गयी थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉनसून का कृषि पर सकारात्मक प्रभाव जीडीपी वृद्धि को मदद करेगा। वृहत अर्थव्यवस्था के बारे में एजेंसी ने कहा कि भारत की वृद्धि हो रही है लेकिन वह तेज नहीं है। इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में सरकार बदलने के साथ उत्साह और उम्मीद के बावजूद आर्थिक वृद्धि को सुस्त करार दिया जा सकता है। हालांकि रेटिंग एजेंसी के अनुसार सरकार ने विनिर्माण को प्रोत्साहित करने तथा कारोबार सुगमता के लिये कई पहल किये हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications