पिछले कुछ वर्षों में देश में घरेलू उड़ानों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। इसके पीछे सीधा सा कारण है कि विमान कंपनियों ने ग्राहकों को सस्ती उड़ान का ऑफर दिया जिससे देश में घरेलू उड़ानों की संख्या में इजाफा हुआ है।

50 नए एयरपोर्ट बनाने का संकल्प
अब इस सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार आने वाले वर्षों में देश में 50 नए एयरपोर्ट बनाने पर विचार कर रही है। इस परियोजना के लिए महाराष्ट्र ने कमर कस ली है। नागरिक उड्डयन मंत्री एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण संयुक्त रूप से महाराष्ट्र में 10 क्षेत्रीय लघु आकार के हवाईअड्डे बनाएंगे। महाराष्ट्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत मंगलवार को इसकी घोषणा की गई।
10 एयरपोर्ट महाराष्ट्र में बनेंगे
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की आरसीएस को तेजी प्रदान करने के लिए इसी वर्ष घोषित महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति के तहत महाराष्ट्र ने मंगलवार को इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए और ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
सीएम को उम्मीद सस्ती होंगी घरेलू उड़ाने
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "इस समझौते का उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को वहनीय बनाते हुए इसमें सुधार करना है, जो केंद्र, राज्य और संचालकों की ओर से दी जाने वाली छूट से संभव होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि इससे महाराष्ट्र में हवाई परिवहन की दिशा में नई ऊंचाई हासिल करेगा।"
केंद्र से मिलेगी वित्तीय मदद
नागरिक उड्डयन मंत्री ए. गजपति राजू और मुख्यमंत्री फडणवीस की उपस्थिति में इन समझौता ज्ञापन-पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत राज्य इसमें आने वाली लागत का 20 प्रतिशत और केंद्र सरकार शेष लागत वहन करेगी।
शिर्डी समेत चुने गए ये 10 स्थान
योजना के तहत चुने गए 10 क्षेत्रीय हवाईअड्डे शिर्डी, जलगांव, नासिक, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सोलापुर, नांदेड़, अमरावती और गोंडिया में स्थापित किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications