सोने की कीमत में तेजी, दाम 30 हजार के पार
विदेशों में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में सोने की कीमत 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 31,581 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

एमसीएक्स में सोना के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 58 रुपए अथवा 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,581 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें मात्र एक लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी तरह सोना के अक्टूबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 56 रुपए अथवा 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,434 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 152 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने सोना वायदा कीमतों में तेजी का श्रेय डॉलर के कमजोर होने से विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई तेजी के रख को दिया। इस बीच सिंगापुर में सोना की कीमत 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,352.16 डॉलर प्रति औंस हो गई।


Click it and Unblock the Notifications