दुनिया के सबसे अच्छे और स्टाइलिश फोन बनाने का दावा करने वाली कंपनी एप्पल को एक चीनी कंपनी ने जोरदार पटखनी दे दी है। स्मार्ट फोन बाजार के लिहाज से भारत दुनिया में सबसे बड़ा है और इसीलिए तमाम मोबाइल कंपनिया भारत में अपने प्रोडक्ट्स बेच रही हैं। चीन की कंपनी ओप्पो अपने कैमरे को लेकर चर्चा में है और इस साल 2016 में उसने दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनी को भारतीय बाजार में बिक्री के मामले में मात दे दी है।
ओप्पो ने आईफोन को पछाड़ा
ओप्पो फोन ने भारती बाजार में 16 फीसदी से अधिक की ग्रोथ हासिल की। ये ग्रोथ एप्पल को पछाड़ने के लिए काफी थी। ओप्पो फोन भारतीय बाजार में सैमसंग के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। जर्मनी की एक रिसर्च टीम ने बताया कि भारतीय बाजार में अब ओप्पो के ब्रांड्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
ओप्पो के लिए भारत बड़ा बाजार
वहीं ओप्पो के ग्लोबल सीईओ और ओप्पो इंडिया के अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि भारत उनके लिए सबसे बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ने ग्राहकों की पसंद पकड़ ली है। उनके मुताबिक भारतीय अच्छी क्वालिटी का सेल्फी फोन खरीदना चाहते हैं।
एक और चीनी कंपनी का जलवा
वहीं एक अन्य चाइनीज कंपनी श्याओमी ने भी इस साल भारत में सबसे ज्यादा फोन बेचने का दावा किया है। श्याओमी कंपनी सिर्फ ऑनलाइन फ्लैश सेल के जरिए अपने फोन की बिक्री करती है। कंपनी का दावा है कि उसने इस साल फ्लैश सेल में अपनी कंपनी के रेडमी 3S फोन की रिकॉर्ड 23 लाख तक बिक्री की है।
एप्पल मतलब स्टेटस सिंबल
एप्पल को भारतीय बाजार में सिर्फ कुलीन वर्ग ही खरीद रहा है। हालांकि यूथ तेजी से एप्पल के फोन खरीद रहे हैं इसके लिए चाहे वह लोन ले रहे हैं या फिर ईएमआई पर आई फोन खरीद रहे हैं। आईफोन के नए मॉडल आने के बाद एप्पल की सेल में तेजी से ग्रोथ दिखी है। मोबाइल कंपनी में एप्पल का एक अलग ही स्थान है और वह स्थान एक स्टेटस सिंबल का रुप ले चुका है। भले ही तमाम मोबाइल कंपनियां एप्पल से आगे हों फिर भी वह एप्पल के स्टेटस सिंबल वाले टैग से काफी पीछे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications