फेसबुक पर आप क्या-क्या करते हैं, स्टेटस अपडेट करते हैं, लाइक कमेंट और शेयर करते हैं, वीडियो देखते हैं अपलोड भी करते है, सेलिब्रेटीज को फॉलो भी करते है, अपनी राय रखते हैं, कहने का मतलब है कि बहुत कुछ करते हैं। अब आप फेसबुक से एक और काम कर सकेंगे। फेसबुक से अब आप अपनी जरूरत का सामान खरीद सकते हैं और बेच भी सकते हैं।
मार्केटप्लेस फीचर
देश में तेजी से ऑनलाइन खरीदने और बेचने का चलन बढ़ रहा है। OLX और क्विकर जैसी वेबसाइट इस मार्केट में काफी पहले से हैं। अब ऑनलाइन बाजार में अब फेसबुक अपने नए फीचर के साथ आया है। फेसबुक ने एक नया फीचर शुरू किया है जिसका नाम 'मार्केटप्लेस' है। मार्केट प्लेस फेसबुक उपयोकर्ताओं को ऐसे लोगों से जोड़ेगा जो उन्हें उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध करवा सकें।
आस-पास ही मिलेगा जरूरत का सामान
इस फीचर के जरिए फेसबुक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है जिससे लोग अपने आस-पास ही अपनी जरूरत का सामान खरीद लेंगे। कंपनी की सोच है कि ऑनलाइन शॉपिंग पहले से ही लोगों के बीच लोकप्रिय है इसलिए वह फेसबुक मार्केटप्लस को पसंद करेंगे। इसमें आप अपनी जरूरत के सामान को खरीदने से पहले मोल-भाव भी कर सकते हैं।
जल्द शुरू होगी सुविधा
अभी यह सुविधा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में शुरू की गई है। जल्द ही इसे दुनिया अन्य देशों में भी शुरू किया जाएगा। मार्केटप्लेस को आप फेसबुक के जरिए खोज सकेंगे जिसके बाद आपको एक नया पेज मिलेगा यहां आपन अपनी जरूरत का सामान जिसे आप अपने नजदीकी इलाकों में खोज सकेंगे और खरीद सकेंगे।
45 करोड़ लोग FB के जरिए करते हैं खरीददारी
फेसबुक ने एक आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि करीब 45 करोड़ लोग फेसबुक के जरिए सामान खरीदते और बेचते हैं। इस नए फीचर में लोग अपनी जगह के पास सामान खरीद सकते हैं साथ ही कीमत को लेकर मोल-भाव भी कर सकते हैं। फेसबुक इस फीचर को कीवर्ड सर्च के एल्गोरिथम पर फॉलो करते हुए शुरू करेगा। लोगों की पसंद के प्रोडक्ट्स को वरीयता दी जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications