पिछले कुछ दिनों से देश के कुछ हिस्सों में 10 रुपए के सिक्को को लेकर बड़ी अजीब सी अफवाह फैल रही है। कुछ इलाकों में ऐसी अफवाह फैल गई कि 10 रुपए का सिक्का नकली है, जिसके बाद लोगों ने इसे लेने से मना कर दिया। ये अफवाह दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गई और लोगों ने 10 रुपए का सिक्का लेना बंद कर दिया।
आरबीआई का आदेश
अब आरबीआई ने आदेश जारी किया है अगर दस रुपए के सिक्के को कोई लेने से मना करता है और इसका चलन बंद होने की अफवाह फैलाता है तो उस व्यक्ति पर भारतीय रिजर्व बैंक देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराएगा। माना जा रहा है कि आरबीआई की इस घोषणा के बाद इस अफवाह पर रोक लग सकती है।
10 रुपए के सिक्के को लेकर फैली अफवाह
अभी कुछ समय से फेसबुक और वाट्स एप पर बीते कुछ महीने से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि दस रुपए के सिक्कों पर भारतीय रिजर्व बैंक ने रोक लगा दी है और कुछ लोगों का कहना है कि दस रुपए का सिक्का नकली है, लेकिन अगर अब किसी ने दस रुपए के सिक्के को लेने से मना किया तो उस पर आफत आ सकती है।
देशद्रोह का मुकदमा होगा दर्ज
दरअसल, दस रुपए के सिक्के नहीं लिए जाने के कई मामले प्रकाश में आने के बाद भारतीय रिजव बैंक ने साफ किया है कि कोई भी व्यक्ति सिक्कों को लेने से मना नहीं कर सकता। ये सिक्के पूर्णरूप से चलन में हैं, यदि कोई सिक्का नहीं ले रहा है तो भारतीय रिजर्व बैंक उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए के तहत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराएगा।
राष्ट्रीय करेंसी को मना नहीं कर सकते
आरबीआई ने बताया कि दस रुपए का सिक्का राष्ट्रीय करेंसी है। किसी के पास इसे लेने से मना करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि भारत सरकार इसे मान्यता देती है। आरबीआई नियमों के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति चलन में मौजूद करंसी को लेने से मना करता है तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
आरबीआई ने दिया दखल
बीते एक-दो माह से यह अफवाह फैली थी, जिसमें यह कहा जा रहा था कि दस के सिक्के नकली हैं और आरबीआई ने सिक्के बनाना बंद कर दिया है। मामला ज्यादा बढ़ा तो खुद आरबीआई ने बीते 20 सितंबर को इस पर सफाई दी और कहा कि दस रुपए का सिक्का चलन में है, अगर कोई अफवाह फैलाता है कि दस रुपए का सिक्का बंद है या फिर लेने से मना करता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications