उठापटक के बीच शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ। सेंसेक्स 144 अंक गिरकर 27530 पर सिमटा। ऑटो शेयरों में जोरदार बिकवाली देखी गई जबकि ICICI बैंक के शेयरों में 7% की तेजी दर्ज की गई। वहीं निफ्टी 63 अंक गिरकर 8520 पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का मानक सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में करीब 130 अंक की बढ़त के साथ खुला था। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी देखी गई थी।
सोमवार सुबह तीस शेयरों वाला सूचकांक 129.61 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,803.21 अंक पर खुला। सार्वजनिक उपक्रम, बैंक, बिजली, आईटी, जमीन-जायदाद तथा तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर चमक में रहे। पिछले सप्ताह शुक्रवार को सेंसेक्स 30.49 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 32 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,615.40 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में मिले-जुले रूख के बीच प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी। जापान का निक्की और शंघाई कंपोजिट में तेजी रही जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट दर्ज की गयी।
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications