500 and 1000 rupee notes. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि 500 और 1000 रुपये के आमान्य हो चुके नोटों की जगह नए नोट आगामी तीन-चार सप्ताहों में ले लेंगे।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि 500 और 1000 रुपये के आमान्य हो चुके नोटों की जगह नए नोट आगामी तीन-चार सप्ताहों में ले लेंगे। डीडी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में जेटली ने कहा, "अगले तीन-चार सप्ताहों में बदले गए सभी नए नोट बाजार में होंगे। हम एक करों का अनुपालन करने वाले समाज बन जाएंगे।"
500 और 1000 मूल्य के सभी नोट अमान्य
500 और 1000 मूल्य के सभी नोट मंगलवार की मध्यरात्रि से अमान्य हो गए हैं। जेटली ने कहा कि सरकार के साहसिक कदम से समानान्तर अर्थव्यवस्था का अंत हो जाएगा।
क्या कहा वित्तमंत्री ने
वित्त मंत्री ने कहा, "समानान्तर अर्थव्यवस्था की कई हानियां हैं। देश की दीर्घकालिक मदद के लिए सरकार ने एक साहसिक कदम उठाया है। अगर अधिक समय दिया गया होता, तो लोग कर चोरी के तरीके ढ़ूंढ लेते।"
'जिनके पास वैध धन उन्हें चिंता की जरूरत नहीं'
उन्होंने कहा कि जिनके पास वैध धन हैं उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जेटली ने कहा कि इस कदम से अर्थव्यवस्था के नगदी रहित समाज की ओर बढ़ने में मदद मिलने की संभावना है। इससे बैंकों में जमा और आधिकारिक हस्तान्तरण भी बढ़ेंगे।
नगद मुद्रा की दिक्कत जल्द दूर होगी
वित्त मंत्री ने कहा, "जाहिर है कि नगद मुद्रा की आपूर्ति कम होगी। दीर्घकाल में अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष, दोनों कर प्रभावित होंगे। प्रत्येक राज्य को लाभ मिलेगा, राजस्व में वृद्धि होगी।"
कानून करेगा अपना काम
उन्होंने चेतावनी दी कि यद्यपि बैंक खाते में नगद जमा करने की कोई सीमा नहीं है, लेकिन अगर पैसे बिना हिसाब-किताब के हैं तो कानून अपना काम करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications