देश के शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 338.61 अंकों की गिरावट के साथ 27,252.53 पर और निफ्टी 111.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,432.00 पर बंद हुआ।
500 और 1000 रुपए के अमान्य घोषित होने के बाद बुधवार को देश के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि दोपहर बाद अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को मिली जीत की खबर के बाद सेंसेक्स में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। देश के शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 338.61 अंकों की गिरावट के साथ 27,252.53 पर और निफ्टी 111.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,432.00 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1,339.76 अंकों की गिरावट के साथ 26,251.38 पर खुला और 338.61 अंकों या 1.23 फीसदी गिरावट के साथ 27,252.53 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,397.38 के ऊपरी और 25,902.45 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 476.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,067.50 पर खुला और 111.55 अंकों या 1.31 फीसदी गिरावट के साथ 8,432.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,476.20 के ऊपरी और 8,002.25 निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 239.76 अंकों की गिरावट के साथ 12,721.66 पर और स्मॉलकैप 347.66 अंकों की गिरावट के साथ 12,704.10 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (1.48 फीसदी), बैंकिंग (0.18 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.02 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (10.23 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (4.18 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (3.28 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (2.96 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (2.84 फीसदी)।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications