जाने-माने अर्थ शास्त्री अनिल बोकिल ने एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया है कि पीएम मोदी ने उनके नोटबंदी के सुझाव को सिर्फ आंशिक रुप से ही लागू किया है।
जाने-माने अर्थ शास्त्री अनिल बोकिल ने एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया है कि पीएम मोदी ने उनके नोटबंदी के सुझाव को सिर्फ आंशिक रुप से ही लागू किया है। अर्थक्रांति नाम के संगठन के संस्थापक अनिक बोकिल का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को नोटबंदी पर हमने जैसा सुझाव दिया था, वैसा लागू नहीं किया गया।

अनिल बोकिल का कहना है कि उन्होंने ही सरकार को नोटबंदी का सुझाव दिया था। उनका कहना है कि सरकार ने नोटबंदी का सुझाव मान तो लिया लेकिन पूरे तरीके से नहीं माना। उनका कहना है कि वह पीएम मोदी से फिर मुलाकात करेंगे।
अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर के हवाले से जनसत्ता ने अपने वेबपोर्टल में खबर प्रकाशित की है जिसके मुताबिक, अनिल बोकिल का कहना है कि उन्होंने जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग की थी और नोटबंदी का सुझाव दिया था, लेकिन सरकार को जो कुल पांच पॉइंट उन्होंने बताए थे, सरकार ने उनमें से सिर्फ दो को ही लागू किया और यही वजह है कि लोगों को परेशानी हो रही है।
अनिल ने बताया कि उन्होंने कहा था कि सरकार को नोटबंदी के साथ-साथ केंद्र और राज्य द्वारा लगाए गए टैक्स को भी हटा देना चाहिए और बैंक द्वारा लिए जाने वाले ट्रांसेक्शन टैक्स, लीगल लिमिट को भी हटाने का सुझाव दिया था। अनिल ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। वह मुलाकात तकरीबन 2 घंटे चली थी, उनकी टीम में 16 कमेटी सदस्य हैं।
आपको बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए थे। कालेधन पर लगाम लगाने के लिए लिए गए इस फैसले के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ है और नकदी संकट के चलते नकद निकासी की सीमा निर्धारित करनी पड़ी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications