तो अब कहां बदले जाएंगे 1000 और 500 रुपए के नोट ?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों की अदला-बदली आरबीआई के काउंटरों पर जारी रहेगी लेकिन व्यावसायिक बैंकों में इन्हें नहीं बदला जा सकेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों की अदला-बदली आरबीआई के काउंटरों पर जारी रहेगी लेकिन व्यावसायिक बैंकों में इन्हें नहीं बदला जा सकेगा। आरबीआई ने कहा, "आरबीआई ने लोगों से कहा है कि 500 और 1,000 रुपये के नोटों को उनके काउंटर पर बदलवाया जा सकेगा।"

बयान के मुताबिक, "हालांकि, यह सुविधा अन्य व्यावसायिक बैंकों पर अब उपलब्ध नहीं होगी।" सरकार ने गुरुवार को तत्काल भाव से पुराने नोटों की अदला-बदली बंद कर दी थी। हालांकि, लोग 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अपने बैंक खातों में जमा करा सकते हैं।
अन्य घोषणाएं-
- विदेशी नागरिक हर हफ्ते 5,000 रुपए तक की राशि एक्सचेंज करवा सकेंगे।
- प्रीपेड मोबाइल के टॉप अप के लिए भी 500 का पुराना नोट इस्तेमाल किया जा सकता है।
- टोल प्लाजा पर 3 दिसंबर से 15 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे 500 के पुराने नोट।
- पेट्रोल पंप पर लगे एसबीआई के पीओएस मशीनों से हर दिन 2000 रुपए मिलते रहेंगे।
- बिग बाजार में डेबिट कार्ड से हर दिन 2000 रुपए मिलते रहेंगे।
- किसान 500 रुपए के पुराने नोटों से बीज अब भी खरीद सकेंगे।
- शादी के लिए 2.5 लाख रुपए निकाल पाने की सुविधा बनी रहेगी।
- एयरपोर्ट्स पर पार्किंग चार्ज से छूट 28 नवंबर तक बनी रहेगी।
- डाकघर के बचत खातों में जमा करा सकेंगे 500 और 1000 के पुराने नोट
- वित्त मंत्रालय ने कहा है कि बंद किए जा चुके 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को डाकघर के बचत खातों में जमा कराया जा सकता है।
- मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि पुराने 500 रुपए और 1000 रुपए के नोटों का इस्तेमाल लघु बचत योजनाओं में जमा करने के लिए नहीं किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications