सबसे बड़ी बात यह है कि ढाई लाख रुपए पुराने नोट जमा करने वाले हर व्यक्ति को इस स्कीम के तहत सरकार की तरफ से राहत नहीं मिल सकती है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को आयकर संशोधन विधेयक पेश किया। इस विधेयक का मकसद 8 नवंबर के बाद बैंक में किए गए बेहिसाबी नगद डिपॉजिट पर जुर्माना लगाना है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने अघोषित आय पर 30 फीसदी टैक्स के अलावा 10 फीसदी जुर्माना और 33 फीसदी सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि, 8 नवंबर के बाद 2.5 लाख रुपए अकाउंट में जमा करवाने की छूट थी। लेकिन अगर किसी ने परिवार के चार सदस्यों में बांट कर यह रकम जमा करवाई है तो इस पर गौर करने की जरूरत होगी। 10 नवंबर को राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा था कि हमें 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक की जाने वाली वैसे सभी नकद जमा की रिपोर्ट मिल रही है जहां रकम 2.5 लाख रुपए से अधिक है। आयकर विभाग जमाकर्ताओं द्वारा दाखिल किए गए रिटर्न से इसे मेल कराएगा। इसके अनुसार, कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख बातें
- संशोधन विधेयक में प्रस्ताव किया गया है कि अघोषित आय का 25 फीसदी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण डिपॉजिट स्कीम में जमा किया जाएगा।
- सबसे बड़ी बात यह है कि ढाई लाख रुपए पुराने नोट जमा करने वाले हर व्यक्ति को इस स्कीम के तहत सरकार की तरफ से राहत नहीं मिल सकती है।
- आयकर अधिकारी पुराने नोटों के सभी महत्वपूर्ण डिपॉजिट पर गौर करेंगे कि बेहिसाब धन या परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम से तो पैसे नहीं जमा करवाए गए हैं।
- काले धन की घोषणा करने के लिए चार की लॉक-इन अवधि
काले धन की घोषणा करने वालों को गरीबी उन्मूलन योजनाओं में बिना ब्याज के 25 फीसदी रकम जमा करवानी होगी। इसके अलावा, जमा करवाई गई रकम चार साल से पहले नहीं निकाली जा सकती। अघोषित आय की घोषणा न करने वाले अगर पकड़ में आते हैं तो उन पर 85 फीसदी पेनाल्टी लगाने का प्रस्ताव है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications