अगर आपने अभी भी अपने पुराने 500 रुपए के नोट बैंक में एक्सचेंज या फिर जमा नहीं किए हैं तो जल्द से जल्द ये काम निपटा लीजिए क्योंकि 30 दिसंबर बाद सरकार किसी तरह की मोहलत देने के मूड में नहीं है।
1000 के लेन-देन पूरी तरह बंद होने के बाद अब केंद्र सरकार ने 500 रुपए के नोट को लेकर नई घोषणा की है। नए नियम के मुताबिक 500 रुपए के नोट अब 15 दिसंबर के बजाए सिर्फ 10 दिसंबर तक ही चलेंगे। इसके बाद 500 रुपए के नोट मेट्रो, बस का टिकट और रेलवे के टिकट के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सकता है वहीं टोल प्लाजा पर 500 रुपए के पुराने नोट 15 दिसंबर तक मान्य होंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट के जरिए इस सूचना की जानकारी दी। हालांकि बैंको में 30 दिसंबर तक 500 रुपए के पुराने नोट जमा किए जा सकते हैं। अगर आपने अभी भी अपने पुराने 500 रुपए के नोट बैंक में एक्सचेंज या फिर जमा नहीं किए हैं तो जल्द से जल्द ये काम निपटा लीजिए क्योंकि 30 दिसंबर बाद सरकार किसी तरह की मोहलत देने के मूड में नहीं है।

हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने 2 दिसंबर के दिन यह फैसला लिया था कि रेलवे, बस, अस्पताल, दवा और बिजली पानी के बिल जैसी जरूरी सुविधाओं में 500 रुपए के नोट 15 दिसंबर तक चलते रहेंगे। पहले ये नोट पेट्रोल पंपों और हवाई टिकट में भी इस्तेमाल हो रहे थे लेकिन 2 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद से ये छूट खत्म कर दी गई।
बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर ही रहेगी, इस समय सीमा को फिलहाल न तो बढ़ाया गया है और न ही घटाया गया है। आपको बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट को बैन करने के ऐलान के बाद लोगों को राहत देने के लिए इन नोटों के इस्तेमाल को लेकर समय समय पर छूट दी गई।
गुरुवार को किए गए एक एलान मुताबकि, यदि आप 2,000 रुपए तक की कोई वस्तु या सेवा की खरीददारी अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं तो अब इस पर आपको सर्विस टैक्स नहीं देना होगा। कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा की गई यह एक प्रोत्साहनपूर्ण और इन माध्यमों का उपयोग करने वालों के लिए राहत की खबर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications