नोटबंदी के बाद नकदी संकट को देखते हुए सरकार यह पहले ही एलान कर चुकी थी कि 31 दिसंबर तक डेबिट कार्ड के प्रयोग पर सेवा शुल्क नहीं लगेगा।
यदि आप 2,000 रुपए तक की कोई वस्तु या सेवा की खरीददारी कैशलेस या फिर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं तो अब इस पर आपको सर्विस टैक्स नहीं देना होगा। कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा की गई यह एक प्रोत्साहनपूर्ण और इन माध्यमों का उपयोग करने वालों के लिए राहत की खबर है। वर्तमान तक, आप इन ट्रांजैक्शन पर 15 फीसदी टैक्स देते रहे हैं। सरकार द्वारा की गई नई घोषणा आज यानी गुरुवार से तत्काल प्रभाव से लागू हो रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी के 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद सरकार ने यह बार बार तमाम बयानों में कहा है कि वह काले धन को हतोत्साहित करने के लिए कैशलेस इकॉनमी यानी नकदीरहित लेन-देन की ओर देश को ले जाना चाहती है। सरकार द्वारा किया गया यह एलान इसी कड़ी में एक कदम है।
नोटबंदी के बाद नकदी संकट को देखते हुए सरकार यह पहले ही एलान कर चुकी थी कि 31 दिसंबर तक डेबिट कार्ड के प्रयोग पर सेवा शुल्क नहीं लगेगा। कैशलेस इकॉनमी के लिए प्रयासरत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट जैसे पेटीएम से भुगतान की सीमा भी बढ़ा दी है। ई-वॉलेट से पेमेंट की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए की जा चुकी है।
वैसे बता दें कि पिछले दिनों लोकसभा में बीजद के नेता भर्तृहरि महताब ने पिछले दिनों कई बैंकों के डेबिट कार्ड से कथित रूप से चीन और अमेरिका में धन निकाले जाने और बैंकिंग सुरक्षा में सेंध लगाए जाने का मुद्दा उठाया था और मांग की कि देश में कैशलेस व्यवस्था से पहले बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा को पुख्ता किया जाए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications