RSS विचारक एस. गुरूमूर्ति ने कहा कि, नोटबंदी के बाद 2000 रुपए के नोट केवल मांग-आपूर्ति के बीच की खाई को पाटने के लिए जारी किए गए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक एस. गुरुमूर्ति ने कहा है कि नोटबंदी के बाद 2000 रुपए के नए नोटों को नकदी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के एक उपाय के तौर पर लाया गया है और बाद में इसे वापस ले लिया जाएगा। गुरुमूर्ति ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि नोटबंदी के बाद 2000 रुपए के नोट केवल मांग-आपूर्ति के बीच की खाई को पाटने के लिए जारी किए गए।

उन्होंने कहा कि बैंकों से कहा जाएगा कि 2000 रुपए के नोटों को वह अपने पास रखें और उसके बदले में छोटे नोट प्रदान करें। आरएसएस समर्थित थिंक टैंक विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के महत्वपूर्ण सदस्य गुरुमूर्ति ने कहा, "निश्चित तौर पर बैंकों से कहा जाएगा कि एक बार जब 2000 रुपए के नोट उनके पास आ जाएं, तो वह उसे ग्राहक को वापस नहीं करें। धीरे-धीरे बैंक 2000 रुपए को नोटों को एकत्रित कर लेंगे और उन्हें छोटे नोटों से बदल देंगे।"
उन्होंने कहा कि सरकार 2000 रुपए के नोटों का विमुद्रीकरण नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से उन्हें चलन से बाहर करेगी। गुरुमूर्ति ने कहा, "अतीत में हम इसी तरह कई सीरिज के नोटों को चलन से बाहर कर चुके हैं।" उन्होंने कहा कि सरकार छोटे नोटों को चलन में बनाए रखने के प्रति कटिबद्ध है।
गुरुमूर्ति की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब सरकार कालेधन पर लगाम लगाने के लिए 1,000 रुपए के नोटों के विमुद्रीकरण की बात कह रही है, दूसरी तरफ उसने 2000 के नोट जारी किए हैं, जो उसके रुख के प्रति विरोधाभास पैदा करता है। सरकार की ओर से तो इस पर कोई जवाब नहीं आया, मगर आरएसएस के विचारक ने सफाई दे दी है
नोटबंदी को 'वित्तीय पोखरण' बताते हुए गुरुमूर्ति ने कहा कि जब लोगों के पास अधिशेष पैसा होता है तो उनमें ऐसी वस्तुएं खरीदने की इच्छा जागती है जिनकी जरूरत नहीं होती और इस तरह से 'गैर जिम्मेदाराना और ह्रदयविहीन खर्च' को बढ़ावा मिलता है। नोटबंदी से बड़ा बदलाव आएगा।
उन्होंने कहा, 'जिस तरह से पोखरण से सोच में बुनियादी बदलाव आया। कौन सोचता था कि अमेरिका, भारत के बारे में सोचेगा। अगर हमने परमाणु परीक्षण नहीं किया होता तो वे आपकी तरफ देखते ही नहीं' गुरुमूर्ति ने कहा कि जिस तरह से पोखरण के बाद भारत में बुनियादी बदलाव आया और लोगों की उसके प्रति सोच बदली उसी तरह 'वित्तीय पोखरण' से भी बुनियादी बदलाव आएगा लेकिन इसे समझने, गणना करने व लोगों को इसके बारे में समझाने के लिए बहुत अलग सोच समझा की जरूरत है
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications