नए डिजाइन के 500 रुपए और 2000 रुपए के बैंक नोट हाल ही में शुरू किए गए हैं। अन्य मूल्यवर्ग में नए डिजाइन के बैंक नोट यथासमय प्रारंभ किये जायेंगे।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 500 और 2000 रुपए के नए डिजाइन के नोट हाल ही में शुरू किए जाने के बाद अन्य मूल्य वर्गो- 10,20,50,100- में नए डिजाइन के बैंक नोट समय आने पर शुरू किए जाएंगे। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, 'नए डिजाइन के 500 रुपए और 2000 रुपए के बैंक नोट हाल ही में शुरू किए गए हैं। अन्य मूल्यवर्ग में नए डिजाइन के बैंक नोट यथासमय प्रारंभ किये जायेंगे।'

उन्होंने इसके साथ ही बताया कि आरबीआई तथा बैंकों को जनता के लिए नकद की आपूर्ति बढ़ाने को कहा गया है। उन्होंने साथ ही बताया कि नकद की उपलब्धता तथा बैंकों की शाखाओं और डाकघरों से नकद की निकासी की दैनिक आधार पर निरंतर निगरानी की जा रही है। वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने सदन में एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में बताया कि सरकार ने बैंकों से बड़े कर्ज चूककर्ताओं के नाम घोषित करने के लिए बैंकों को कोई निर्देश नहीं दिया है।
उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सील कवर में 500 करोड़ रुपए से अधिक वाले चूककर्ताओं की सूची उच्चतम न्यायालय को प्रस्तुत की है जिसमें यह दावा किया गया है कि कथित सूचना गोपनीय है क्योंकि इसे आरबीआई अधिनियम की धारा 45डी के तहत खुलासा करने से छूट प्राप्त है।
जैसा कि आप जानते हैं कि 8 नवंबर 2016 को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नोट बंदी के ऐलान के बाद बाजार में नकदी का संकट पैदा हो गया था। सरकार ने दरअसल 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बैन कर दिए थे। पिछले दिनों भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा था कि वह जल्द ही बाजार में 100 रुपए का नया नोट जारी करेगा। इससे पहले पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ने कहा था कि वह 20 और 50 रुपए के भी नए नोट जारी करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications