कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि यह कदम इलेक्ट्रॉनिक भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए आरबीआई के द्वारा उठाए गए विशेष उपायों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
पेटीएम ने सोमवार को स्व-घोषित व्यापारियों का एक नया वर्ग शुरू किया, जो अपने बैंक खातों में प्रत्यक्ष तौर पर 50,000 रुपए तक के भुगतान को स्वीकार कर सकते हैं। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि यह कदम इलेक्ट्रॉनिक भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए आरबीआई के द्वारा उठाए गए विशेष उपायों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

व्यापारी के तौर पर खुद को घोषित करने के लिए, व्यक्ति को अपडेट किए गए पेटीएम ऐप में 'एक्सेप्ट पेमेंट' पर टैप करने, 'बैंक एकाउंट' को चुनने, बैंक की जानकारियां प्रविष्ट करने और कन्फर्म करने की जरूरत होती है। इसके बाद स्व-घोषणा है जहां व्यापारी यह सुनिश्चित करते हैं कि वह व्यापार का एक मालिक है और सीधे अपने बैंक के खाते में भुगतान स्वीकार करना चाहता/चाहती है।
कन्फर्म करने के बाद, व्यापारी का बैंक खाता उसके पेटीएम खाते से लिंक हो जाएगा और फिर वे अपने बैंक खाते में सीधे भुगतान स्वीकार करना शुरू कर सकते हैं। एक स्व-घोषित व्यापारी एक महीने में 50,000 रुपए तक का भुगतान स्वीकार कर सकता है। एक स्व-घोषित व्यापारी का वॉलेट बैलेंस 20,000 रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए, जिसके बाद वह राशि सीधे व्यापारी के बैंक खाते में चली जाती है।
पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिल मिश्रा ने बताया, "हम देश में प्रत्येक व्यापारी के लिए डिजिटल भुगतान के फायदों को लेकर आने के मिशन पर है। हमें भरोसा है कि इससे लाखों छोटे और मध्यम व्यापारी हमारे साथ पंजीकरण करने में और तुरंत ही डिजिटल भुगतान स्वीकार करना आरंभ करने में सक्षम होंगे।"
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications