वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा- 'RBI के पास है पर्याप्त कैश'
जेटली ने कहा, "हर दिन एक तय धनराशि वितरित की जाती रही है, इसके लिए पहले से तैयारी की गई थी और नकदी का भंडार हमेशा बना रहा।"
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास पर्याप्त मात्रा में नकदी है, जो 30 दिसंबर के बाद भी उपलब्ध रहेगी। एक संवाददाता सम्मेलन में जेटली ने कहा, "RBI के पास पर्याप्त नकदी है, जो न केवल 30 दिसंबर तक बल्कि इसके बाद भी उपलब्ध रहेगी।"

नोटबंदी की घोषणा पर तैयारी की कमी को लेकर जेटली ने कहा, "पूरी तैयारी के साथ यह फैसला लिया गया था। नोटबंदी की घोषणा के बाद एक भी दिन ऐसा नहीं हुआ, जिस दिन आरबीआई ने बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से पर्याप्त धन की आपूर्ति न की हो।"
जेटली ने कहा, "हर दिन एक तय धनराशि वितरित की जाती रही है, इसके लिए पहले से तैयारी की गई थी और नकदी का भंडार हमेशा बना रहा।"


Click it and Unblock the Notifications