केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 3 साल के लिए इस पद पर विरल वी आचार्य की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
RBI गवर्नर पद पर उर्जित पटेल की नियुक्ति के बाद से डिप्टी गवर्नर का पद खाली हो गया था। अब केंद्र की मोदी सरकार ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के वित्त विभाग में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर विरल वी. आचार्य को भारतीय रिजर्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 3 साल के लिए इस पद पर विरल वी आचार्य की नियुक्ति को मंजूरी दी है।आचार्य ऐसे वक्त में कामकाज संभालने जा रहे हैं, जब नोटबंदी के बाद बार-बार नियम बदलने को लेकर केंद्रीय बैंक की काफी आलोचना हो रही है।
कौन हैं विरल वी आचार्य?
न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाली जानकारी के मुताबिक, आचार्य वित्तीय क्षेत्र में प्रणालीगत जोखिम क्षेत्र में विश्लेषण और शोध के लिए जाने जाते हैं। IIT मुंबई के छात्र रहे आचार्य ने 1995 में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रैजुएट और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से 2001 में फाइनेंस में पीएचडी की है। साल 2001 से 2008 तक आचार्य लंदन बिजनेस स्कूल में रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications