विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार 93.3 करोड़ डॉलर घटकर 335.671 अरब डॉलर हो गया, जो 22,803.2 अरब रुपए के बराबर है।
देश का विदेशी पूंजी भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 93.5 करोड़ डॉलर घटकर 359.671 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 24,425.0 अरब रुपए के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार 93.3 करोड़ डॉलर घटकर 335.671 अरब डॉलर हो गया, जो 22,803.2 अरब रुपए के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।
आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार बिना किसी बदलाव के 19.98 अरब डॉलर पर बरकरार रहा, जो 1,369.3 अरब रुपए के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 0.9 लाख डॉलर घटकर 1,427.5 अरब डॉलर दर्ज किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 11 लाख डॉलर घटकर 2.2908 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 156 अरब रुपए के बराबर है।


Click it and Unblock the Notifications