रिलायंस ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से कहा है कि उसकी नई वॉयस और डेटा पेशकश मौजूदा नियमनों का उल्लंघन नहीं करती हैं।
रिलायंस जियो ने लॉन्चिंग के साथ फ्री इंटरनेट और वॉयल कॉलिंगकी सुविधा दी थी, बाद में कंपनी ने न्यू ईयर ऑफर के तहत इस सुविधा को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया था। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के बढ़ाने के लिए फ्री इंटरनेट और कॉलिंग का आकर्षक ऑफर दिया था। अब कई विरोधी मोबाईल ऑपरेटर जियो की इस सर्विस के विरोध में उतर आए हैं साथ ही फ्री सर्विस को लेकर ट्राई की भी शिकायत की गई है।
मोबाइल कंपनियों ने की शिकायत
मोबाइल कंपनियों ने इसकी शिकायत ट्राई से लेकर टीडीसैट में की थी। अब जब कंपनी ने न्यू ईयर ऑफर दिया तब फिर कंपनियां नाराज हो गईं और फिर ट्राई के दरवाजे पहुंच गईं। ट्राई ने नोटिस भेजकर रिलायंस से जवाब मांगा था, कंपनियों की इस आपसी लड़ाई का सीधा नुकसान कॉल ड्रॉप के रूप में ग्राहकों को हो रहा है।
ट्राई ने मांगा जवाब
रिलायंस ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से कहा है कि उसकी नई वॉयस और डेटा पेशकश मौजूदा नियमनों का उल्लंघन नहीं करती हैं। इन नियमनों के तहत प्रचार के लिए किसी तरह की पेशकश की अवधि 90 दिन की अवधि के लिए हो सकती है। ट्राई ने कंपनी से अपनी मुफ्त कॉल और डाटा पेशकश को बढ़ाकर 31 मार्च, 2017 तक करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा था। प्रचार के लिए पेशकश की 90 दिन की अवधि 4 दिसंबर को समाप्त हो गई है।
रिलायंस जियो ने दिया जवाब
रिलायंस जियो ने ट्राई की ओर से पूछे गये सवालों का जवाब दे दिया है और कंपनी का दावा है कि ट्राई उनके जवाब से जरुर संतुष्ट हो जायेगा। ऐसे में उम्मीद है कि जियो की ओर से ग्राहकों को मिलने वाली हैपी न्यू ईयर ऑफर जारी रहेगा और ग्राहकों को 31 मार्च 2017 तक फ्री डाटा और फ्री कॉल की सुविधा मिलती रहेगी। हालांकि अभी तक ट्राई ने रिलायंस जियो के जवाब में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
तो 31 मार्च तक मिलेगी फ्री सुविधा
जियो ने ट्राई को अपनी हैप्पी न्यू ईयर पेशकश के बारे में विस्तार से नोट भेजा है। इसमें बताया गया है कि उसकी यह पेशकश शुरुआती पेशकश से कैसे भिन्न है और यह बाजार बिगाड़ने वाली नहीं है। ट्राई ने 20 दिसंबर को जियो को पत्र भेजकर पूछा था कि क्यों न उसकी हैप्पी न्यू ईयर पेशकश को नियामकीय दिशानिर्देशों का उल्लंघन माना जाए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications