रिजर्व बैंक ने एक झटके में 86 प्रतिशत मुद्रा चलन से बाहर कर दी। इसी लिए कहा जा सकता है कि यह निश्चित रूप से ‘1991 के सुधारों के बाद सबसे बड़ा उलटफेर वाला नीतिगत नवप्रवर्तन’ है।
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने नोटबंदी को 'एक रचनात्मक विध्वंस' बताते हुए इसे 1991 के सुधारों के बाद अब तक का सबसे बड़ा ''उलटफेर पैदा करने वाला नीतिगत नवप्रवर्तन'' करार दिया है। इससे कालाधन को नष्ट करने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा ,''गत 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रिजर्व बैंक ने एक झटके में 86 प्रतिशत मुद्रा चलन से बाहर कर दी। इसी लिए कहा जा सकता है कि यह निश्चित रूप से '1991 के सुधारों के बाद सबसे बड़ा उलटफेर वाला नीतिगत नवप्रवर्तन' है।
बैंकिंग प्रौद्योगिकी में विकास एवं शोध संस्थान द्वारा यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को आज संबोधित करते हुए सुब्बाराव ने कहा, 'एक प्रकार से नोटबंदी 'रचनात्मक विध्वंस है।' यह एक विशेष प्रकार का रचनात्मक विध्वंस है। क्योंकि इसने जो चीज नष्ट की है वह है-कालाधन जो कि एक 'विनासकारी सृजन'' है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि नोटबंदी 'विध्वंस वाले एक सृजन' (कालेधन) का ''रचनात्मक विध्वंस' है।' उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भारतीय वित्तीय क्षेत्र में भुगतान के डिजिटलीकरण के जरिये कई प्रकार के नवप्रवर्तन हो रहे हैं।
सुब्बाराव ने कहा कि नोटबंदी की लागत और इसके लाभ एक लगातार बहस वाली प्रक्रिया हैं। लेकिन नीतिगत नवप्रवर्तन पर कोई विवाद नहीं है। पूर्व गवर्नर का मानना है कि देश ने भुगतान प्रणाली में काफी उलटफेर वाला नवप्रवर्तन देखा है।
आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि परंपरागत बंकों को सस्ती दर की बचत मिलती है। इससे वे अन्य वित्तीय संस्थानों के मुकाबले मजबूत स्थिति में रहते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications