ऐसी खबरें हैं कि इस आम बजट में केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर सकती है।
आने वाले आम बजट में केंद्र सरकार बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दे सकती है। केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना में बदलाव कर सकती है। ऐसी खबरें हैं कि इस आम बजट में केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर सकती है। इसके अलावा योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 40 से 50 साल तक किया जा सकता है।
तीन स्लैब में मिल सकती है पेंशन
इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक पेंशन तीन स्लैब में हो सकती। वहीं इससे जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई लोगों की राय के बाद सरकार पेंशन की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है।
10000 रुपए तक पेंशन देने पर विचार
अटल पेंशन योजना के तहत अभी लाभार्थियों को 5 हजार रुपए की पेंशन मिलती है। अब सरकार तीन स्लैब में इस पेंशन योजना को बढ़ा रही है। पहले स्लैब में 6 हजार रुपए, दूसरे स्लैब में 7500 रुपए और तीसरा स्लैब 10 हजार रुपए होगी। अभी इस योजना में 60 साल की आयु के बाद हर महीने 5 हजार रुपए पेंशन मिल रही है।
उम्र की सीमा भी बढ़ेगी
अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र के बाद इस योजना का लाभ लेना चाहता है को उसे अटल पेंशन योजना के तहत हर महीने 291 रुपए जमा करने होंगे। वहीं इस योजना से दिसंबर 2016 तक 39 लाख लोग जुड़ चुके थे।
लोकप्रिय योजना
योजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अगर सरकार 10 हजार रुपए पेंशन देती है को ये योजना बेहद आकर्षक हो जाएगी और लोग बड़ी ही तेजी से इस योजना का लाभ लेना चाहेंगे।
किसे मिलेगा लाभ
सरकार की घोषणा के मुताबिक 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है। सरकार ने आयु और जितनी पेंशन आप हर माह लेना चाहते हैं, उसी के अनुसार हर महीने पैसा जमा कराने के लिए स्पष्ट नीति बनाई है।
हर महीने 42 रुपए का प्रीमियम
अगर आप हर महीने 1000 रुपए की पेंशन चाहते हैं और आपकी आयु 18 वर्ष है, तो आपको 42 साल तक हर माह 42 रुपए जमा करवाने होंगे। वहीं 40 साल की उम्र वालों को 291 रुपए 20 साल तक हर माह जमा करवाने होंगे।
अभी क्या नियम हैं
यदि किसी कारणवश 1000 रुपए पेंशन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके नामांकित उत्तराधिकारी को 1.7 लाख रुपए दिया जाएगा। इसी तरह 2000, 3000, 4000 या अधिकमत 5000 रूपए प्रति माह पेंशन चाहने वालों के लिए उम्र के हिसाब से प्रतिमाह का प्रीमियम देना होगा।
अधिक आयु वालों को ज्यादा देना होगा प्रीमियम
अगर आप 30 साल के हैं और चाहते हैं कि आपको हर माह 5000 रुपए की पेंशन मिले, तो आपको 30 साल तक प्रतिमाह 577 रुपए जमा करवाने होंगे। ऐसे लोगों की अगर मृत्यु हो जाती है, तो उनके नामांकित उत्तराधिकारी को 8.5 लाख रुपए मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications