सरकार ने बजट को तय समय से एक महीने पहले पेश करने के अपने फैसले का निर्वाचन आयोग के समक्ष पुरजोर बचाव किया और कह कि उसने अपनी मंशा सितंबर 2016 में ही स्पष्ट कर दी थी।
सरकार ने विपक्षी दलों की आपत्तियों को खारिज करते हुए चुनाव आयोग से कहा है कि 2017-18 के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा लेकिन इसमें उन राज्यों के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की जाएगी जहां विधानसभा चुनाव होने हैं।
सरकार ने बजट को तय समय से एक महीने पहले पेश करने के अपने फैसले का निर्वाचन आयोग के समक्ष पुरजोर बचाव किया और कह कि उसने अपनी मंशा सितंबर 2016 में ही स्पष्ट कर दी थी। सरकार ने कहा कि बजट पहले पेश किए जाने से सरकारी निवेश का च्रक नये वित्त वर्ष के पहले ही दिन से शुरू हो जाएगा।

यहां सरकार के शीर्ष सूत्रों ने कहा, 'एक फरवरी को बजट पेश करना पक्का है, हम चुनाव वाले राज्यों के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं करेंगे।' उल्लेखनीय है कि कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस ने आम बजट एक फरवरी को पेश किए जान पर आपत्ति जताते हुए निर्वाचन आयोग में प्रस्तुति दी थी। पांच राज्यों में चार फरवरी से मतदान होना है। लेकिन सरकार अपने फैसले पर अडिग नजर आ रही है।
सूत्रों ने कहा कि आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए बजट में उन राज्यों के लिए कोई घोषणा नहीं होगी जिनमें मतदान होना है। इनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण से होगा। उसी दिन वित्त मंत्री अरूण जेटली वर्ष 2016-17 की आर्थिक समीक्षा पेश करेंगे। एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications