13 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 68.79 करोड़ डॉलर बढ़कर 359.842 अरब डॉलर हो गया। इस वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में तेजी आना है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 68.79 करोड़ डॉलर बढ़कर 359.842 अरब डॉलर हो गया। इस वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में तेजी आना है।

इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.14 अरब डॉलर घटकर 359.155 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 68.37 करोड़ डॉलर बढ़कर 337.508 अरब डॉलर हो गयीं।
डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि और मूल्यहा्रस के प्रभाव भी इसमें शामिल हैं। पिछले सप्ताहांत गिरावट दर्शाने वाले स्वर्ण भंडार में इस बार 185.84 करोड़ डॉलर पर कोई बदलाव नहीं हुआ।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार 15 लाख डॉलर बढ़कर 1.439 अरब डॉलर हो गया जबकि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार 27 लाख डॉलर बढ़कर 2.311 अरब डॉलर हो गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications