दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर कर (टैक्स) चोरी का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सानिया मिर्जा ने सर्विस टैक्स का भुगतान नहीं किया है जिसके बाद उन्हें आयकर विभाग की तरफ से नोटिस जारी हुआ है
भारत की दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर कर (टैक्स) चोरी का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सानिया मिर्जा ने सर्विस टैक्स का भुगतान नहीं किया है जिसके बाद उन्हें सेवाकर विभाग की तरफ से नोटिस जारी हुआ है साथ ही तलब किया गया है।
16 फरवरी को पेश होने का आदेश
नोटिस में स्पष्ट रुप से कहा गया है कि सानिया मिर्जा को स्वयं या फिर किसी अधिकृत एजेंट के माध्यम से 16 फरवरी 2017 को सेवा कर कार्यालय के समक्ष उपस्थित होना होगा। वहीं जानी-मानी न्यूज एजेंसी ANI ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि सानिया मिर्जा पर 20 लाख रुपए का टैक्स बकाया है।
क्या है नियम
आपको बता दें कि वित्त कानून-1994 के प्रावधानों के मुताबिक और बनाए गए नियमों के तहत यदि कोई व्यक्ति टैक्स संबंधी नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ टैक्स के भुगतान ना करने के संबंध में या फिर टैक्स चोरी के संबंध में पूछ-ताछ की जा सकती है।
दंडित कर सकता है विभाग
वहीं सेवा कर विभाग की तरफ से भेजे गए नोटिस में ये भी कहा गया है कि अगर सानिया मिर्जा तय समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर सेवा कर से जुड़े सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं तो इसके लिए उन्हें दंडित भी किया जाएगा।
कई खिताब हैं सानिया के नाम
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा टेनिस की चर्चित खिलाड़ी हैं। सानिया मिर्जा दो बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन, 2 बार फ्रेंच ओपन, 4 बार विंबलडन और एक बार अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं। इसके अलावा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेंडल और कांस्य मेडल जीत चुकी हैं। सानिया मिर्जा को 2004 में अर्जुन पुरस्कार और 2006 में पद्म श्री सम्मान से नवाजा जा चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications