देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 36.09 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 362.785 अरब डॉलर रह गया।
भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 36.09 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 362.785 अरब डॉलर रह गया। इस गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में गिरावट आना था।

इससे पूर्व के सप्ताहांत में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.588 अरब डॉलर बढ़कर 363.778 अरब डॉलर हो गया था। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 34.71 करोड़ डॉलर घटकर 339.778 अरब डॉलर रहीं।
डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य प्रमुख मुद्राओं की विनिमय दर में घट-बढ़ से भी प्रभावित होती हैं। इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 19.248 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार 53 लाख डॉलर घटकर 1.442 अरब डॉलर रह गया जबकि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार भी 85 लाख डॉलर घटकर 2.315 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications